स्कोडा ने अपनी कुशाक फेसलिफ्ट कार को पेश कर दिया है. इस कार के लॉन्च होने के बाद ये हुंडई क्रेटा एसयूवी जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी. आइए जानते हैं दोनों में से कौन सी कार बेहतर है?
Skoda Kushaq facelift vs Hyundai Creta
Skoda Kushaq facelift vs Hyundai Creta: स्कोडा कुशाक ने नए फेसलिफ्ट मॉडल को पेश कर दिया है. इसके बेस मॉडल से ही इसमें सनरूफ दिया जा रहा है. ये कार लॉन्च होने के बाद हुंडई क्रेटा जैसी कारों को टक्कर देती है. ऐसे में अगर आप स्कोडा कुशाक खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपको एक नजर हुंई क्रेटा पर भी डालनी चाहिए. आइए जानते हैं कि दोनों कारों का डिजाइन, पावर, इंजन, स्पेसिफिकेशन्स और परफॉर्मेंस जैसी चीजों पर नजर डालनी चाहिए.
बता दें कि स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट में 1 लीटर का टीएसआई पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 104 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क भी जनरेट करता है. इसके अलावा कंपनी 1.5 लीटर इंजन का भी ऑप्शन दे रही है, जो 147 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. ट्रांसमिशन ऑप्शन्स में सेगमेंट-फर्स्ट आठ-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर शामिल है, जो विशेष रूप से 1 लीटर TSI के साथ उपलब्ध है. वहीं 1.5-लीटर वेरिएंट में स्मूथ सात-स्पीड DSG गियरबॉक्स दिया गया है.
वहीं हुंडई क्रेटा में 1.5 लीटर का इंजन दिया गया है, जो 115 बीएचपी की पावर और 143.8 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. ये कार 17 किलोमीटर प्रति लीटर की रेंज देती है. ट्रांसमिशन ऑप्शन्स में 6-स्पीड मैनुअल, CVT, और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक से लेकर 7-स्पीड DCT शामिल है, जो विशेष रूप से टर्बो वेरिएंट के साथ पेश किया जाता है.
स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट के केबिन को प्रीमियम डुअल-टोन फिनिश के साथ अपग्रेड किया गया है, जिसमें ज्यादा सोफिस्टिकेटेड लुक के लिए ग्रे और बेज रंग का इस्तेमाल किया गया है. इसमें एक नया पैनोरमिक सनरूफ, एक नया डिजाइन किया गया. इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.1-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और नई अपहोल्स्ट्री शामिल है. इसकी मदद से ग्राहकों की आराम और स्टाइल को बेहतर बनाने की कोशिश की जा गई है. खास बात ये है कि SUV में सेगमेंट-फर्स्ट रियर सीट मसाज फंक्शन के साथ-साथ छह-तरफ़ा इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और वेंटिलेटेड सीटिंग भी दी गई है.
इसमें कनेक्टिविटी को Apple CarPlay, Android Auto और Google से चलने वाले AI कंपेनियन के साथ वॉयस कमांड सपोर्ट को बेहतर बनाया गया है. सेफ्टी के मामले में इस SUV में डिस्क ब्रेक, छह एयरबैग, ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ब्रेक डिस्क वाइपिंग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल होल्ड कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर और रियर डिफॉगर हैं, जो सुविधा और सुरक्षा का एक पूरा पैकेज देते हैं.
हुंडई क्रेटा में कई एडवांस्ड फीचर्स हैं, जिसमें 10.25-इंच का कनेक्टेड सुपरस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है. इसके साथ ही कंपनी ने इसमें लेदरेट अपहोल्स्ट्री और मल्टीमीडिया कंट्रोल वाला D-कट स्टीयरिंग व्हील भी दिया है. इसमें वायरलेस चार्जिंग, फ्रंट रो वेंटिलेटेड सीटें, ड्राइव मोड, पैडल शिफ्टर्स और आठ-स्पीकर बोस प्रीमियम ऑडियो सिस्टम दिया गया है.सेफ्टी और ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स में लेवल 2 ADAS हुंडई स्मार्टसेंस के तहत 19 एक्टिव फीचर्स, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, 360-डिग्री कैमरा, छह एयरबैग, ESC, VSM, हिल-स्टार्ट असिस्ट, TPMS, चारों डिस्क ब्रेक और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट शामिल हैं.
कनेक्टिविटी फीचर्स में हुंडई ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक, वॉयस रिकग्निशन, मैप्स और इंफोटेनमेंट के लिए OTA अपडेट और एलेक्सा के साथ होम-टू-कार इंटीग्रेशन शामिल हैं. केबिन को 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, टच-बेस्ड AC कंट्रोलर, हाफ-क्रिस्टल पॉलिश्ड पैसेंजर-साइड डैशबोर्ड और वॉयस-इनेबल्ड पैनोरमिक सनरूफ से और भी बेहतर बनाया गया है.
स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट की कीमतों की घोषणा अभी नहीं की गई है. हालांकि उम्मीद लगाई जा रही है कि इसकी एक्स शोरूम कीमत वेरिएंट के हिसाब से लगभग 11 लाख रुपये से 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है. वहीं हुंडई क्रेटा की एक्स शोरूम कीमतें 10.72 लाख रुपये से शुरू होकर 20.20 लाख रुपये तक हैं. इन सबी फीचर्स, पॉवर, स्पेसिफिकेशन्स आदि देखकर आप अपनी सुविधा के अनुसार अपनी पसंदीदा कार चुन सकते हैं.
Gurnoor Brar Viral Chat: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के नाम से सोशल मीडिया पर…
Dhirendra shastri ram five fathers viral video: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का एक…
India pakistan cricket match: भारत और पाकिस्तान की टीमें अगले एक साल में अलग-अलग टूर्नामेंट…
Kal Ka Love Rashifal 04 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, बुधवार (04 नवंबर…
Martian meteorite : सहारा रेगिस्तान में 2022 में मिला करीब 800 ग्राम का गुलाबी पत्थर…
IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड का पहला वनडे 4 नवंबर…