<

लेना चाहते हैं दमदार प्रीमियम हैचबैक कार? Tata Altroz vs Hyundai i20 में से क्या बैठेगी बजट में फिट, जानें फीचर्स

यह दोनों ही कारें आपको प्रीमियम लुक, एडवांस फीचर्स और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस के साथ देखने के लिए मिलती हैं. चलिए जानते हैं दोनों कारों के बीच के अंतर.

Best Hatchback Cars: भारत में हैचबैक कारों को काफी किफायती और एक अच्छी माइलेज वाली कार मानी जाती हैं. शहरों की तंग गलियों से लेकर हाईवे की लंबी यात्राओं तक हैचबैक न केवल आपको कंफर्ट देती है, बल्कि एक अच्छी माइलेज भी निकालकर देती है. अगर आप एक हैटचबैक कार लेना चाहते हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि कौन सी कार आपके लिए बेस्ट रहेगी तो इस लेख को जरूर पढ़ें. इस लेख में हम बात करने वाले हैं Tata Altroz और Hyundai i20 की जो अपने सेगमेंट में काफी लोकप्रिय हैं.

यह दोनों ही कारें आपको प्रीमियम लुक, एडवांस फीचर्स और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस के साथ देखने के लिए मिलती हैं. चलिए जानते हैं दोनों कारों के बीच के अंतर. 

फीचर्स में कौन किससे आगे

फीचर्स में वैसे तो कई छोटी हैचबैक कारें अच्छी मानी जाती हैं. यह दोनों कारें आपस में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. Tata Altroz में आपको 10.25 इंच का टचस्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा और voice activated sunroof के साथ-साथ वायरलेस चार्जिंग का भी ऑप्शन मिलता है. इसके साथ ही आपको हार्मन साउंड सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टरभी मिलता है. वहीं, Hyundai i20 में आपको 10.25-इंच टचस्क्रीन, Bose साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, कुछ वैरिएंट्स में सनरूफ और Wireless Android Auto और Apple CarPlay भी मिलता है. वहीं, इसमें USB-C चार्जिंग पोर्ट्स भी मिलते हैं. 

परफॉर्मेंस और सेफ्टी में क्या है अंतर

परफॉर्मेंस और सेफ्टी में वैसे तो दोनों ही कारें अच्छी और किफायती हैं. लेकिन, सेफ्टी के मामले में अल्ट्रॉज i20 से ज्यादा बेहतर मानी जाती है. वहीं, Tata Altroz में आपको 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 88 PS की पावर देती है. वहीं, 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 90 PS की पावर निकालता है. इस कार में आपको 5 और 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलता है. वहीं, i20 में आपको 1.2L Kappa पेट्रोल इंजन मिलता है, जो  82 bhp की पावर देने के साथ ही 114.7 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Abhinav Arora: पुलिस खड़ी रही, भीड़ तोड़ती रही कार, बाल संत अभिनव अरोड़ा पर हमला; महिला की चीखें कैमरे में कैद

Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…

Last Updated: April 10, 2026 00:28:31 IST

KKR vs LSG: लखनऊ की सांस रोक देने वाली जीत! मुकुल चौधरी ने फिफ्टी ठोक पलटी बाजी, देखती रह गई कोलकाता

KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…

Last Updated: April 10, 2026 00:02:05 IST

‘तुम मेरी बेटी हो, तुम्हारा कन्यादान…’, 3 साल तक करता रहा रेप; पीड़िता ने खोल अशोक खरात का राज़

Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…

Last Updated: April 10, 2026 00:05:29 IST

TMC द्वारा Humayun Kabir के स्टिंग वीडियो की कितनी है सच्चाई? गंभीर आरोपों पर क्या बोले कबीर

Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…

Last Updated: April 9, 2026 23:25:28 IST

‘आई एम अनएबल टू कॉल पुलिस’, पंचकूला में इंजीनियर की रहस्यमी मौत; कमरे की दीवार पर खून से लिखा मैसेज

Panchkula Engineer Suspicious Death: मृतक इंजीनियर की पहचान बंदला ऋषिकेश के रूप में हुई है.…

Last Updated: April 9, 2026 22:52:33 IST

Fatehpur Girl Viral Video: ‘ये मेरी गर्लफ्रेंड है…’, बीच सड़क पर लोगों के सामने लड़की के साथ क्या करने लगा अमन सैय्यद? पीड़िता करती रही मना

Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़के ने जबरदस्ती एक लड़की को…

Last Updated: April 9, 2026 22:27:03 IST