<
Categories: मनोरंजन

Adipurush के इन 10 डायलॉग्स को सुन बुरी तरह भड़के थे लोग, मनोज मुंतशिर को मांगनी पड़ी थी माफी, इन विवादों में भी रहा नाम

Film Adipurush Controversy: साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर काफी विवाद हुआ था. लोगों को फिल्म में डायलॉग्स की भाषा से काफी ज्यादा आपत्ति हुई थी, सोशल मीडिया पर फिल्मी की कड़ी निंदा की गई और फिल्म पर कई मीम्स भी बनाए गए, जिसके बाद मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) को माफी मागनी पड़ी थी.

Film Adipurush Controversy: साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर काफी विवाद हुआ था. फिल्म में प्रभास (राघव/राम), कृति सैनन (जानकी/सीता), सैफ अली खान (लंकेश/रावण), सनी सिंह (शेष/लक्ष्मण) और देवदत्त नागे (बजरंग बली/हनुमान) की भूमिका में नजर आए थे. लोगों को उम्मीद थी कि यह फिल्म रामायण की कहानी को भव्य अंदाज़ में पेश करने वाली है. लेकिन थिएटर्स में फिल्म के डायलॉग्स ने दर्शकों को चौंका दिया.

फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया था, लेकिन सभी कलाकारों के डायलॉग मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) ने लिखे थे. लोगों को फिल्म में डायलॉग्स की भाषा से काफी ज्यादा आपत्ति हुई थी, सोशल मीडिया पर फिल्मी की कड़ी निंदा की गई और फिल्म पर कई मीम्स भी बनाए गए. फिर देखते ही देखते फिल्म आदिपुरुष (Adipurush)  से जुड़ा यह मामला देशभर में चर्चा का विषय बन गया. लेकिन इस विवाद को लेकर मनोज का कहना था कि उन्होंने यह रामायण मॉडर्न नजरिए से बनाई है. आइए जैनते हैं यहां कि फिल्म आदिपुरुष के कौन-कौन से डायलॉग्स पर लोगों को ज्यादा आपत्ति हुई, जिसके बाद लेखक मनोज मुंतशिर को माफी मांगनी पड़ी. 

फिल्म आदिपुरुष के इन सवाद को लेकर हुआ था बड़ा विवाद

  • “तेल तेरे बाप का! कपड़ा तेरे बाप का! तो आग भी तेरे बाप की!” – (हनुमान जी द्वारा रावण के दरबार में)
  • “जो हमारी बहनों को हाथ लगाएंगे, उनकी लंका लगा देंगे!” – (हनुमान जी)
  • “तू अंदर कैसे आया? बेवकूफ! तेरे बाप की दुकान है क्या?” – (रावण का बेटा इंद्रजीत और हनुमान के बीच)
  • “अरे! तो लंका जल गई! अब क्या फूंकेगा?” – (हनुमान जी)
  • “बापजी! ये क्या कर दिया?” – (विभीषण द्वारा रावण के लिए)
  • “मेरे एक सपोले ने तुम्हारे शेषनाग को लंबा कर दिया, अभी तो पूरा पिटारा भरा पड़ा है.” – (रावण)
  • “ये लंका क्या तेरी बुआ का बगीचा है जो हवा खाने आ गया?” – (रावण के सैनिकों द्वारा)
  • “एक कांप रहा है, और दूसरा जानकी को लेने आया है?” – (विवादित दृश्य में संवाद)
  • “यह रामायण नहीं, यह एक आधुनिक फिल्म है.” – (मनोज मुंतशिर द्वारा बचाव में दिया गया बयान, जिसने आग में घी डाला)
  • रावण के पात्र द्वारा “बुलाओ अपनी सेना, देखते हैं किसमें कितना दम है!” (बहुत ही अनौपचारिक लहजा)

मनोज मुंतशिर को मागनी पड़ी माफी

फिल्म आदिपुरुष के इन डायलॉग्स को लेकर लोगों द्वारा काफी विरोध हुआ, इतना ही नहीं यह मामला कॉर्ट तक पहुंच गया और सनातन धर्म के अपमान क आरोप भी मनोज मुंतशिर पर लगाया गया, जिसके बाद उन्होंने फिल्म में संवाद बदलने की घोषणा की और सभी से माफी मागते हुए कहा क फिल्म का उद्देश्य गलत नहीं था, लेकिन दर्शकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए मैं माफी मांगता हु, हालांकि पहले वे बचाव करते नजर आ रहे थे. 

अनुराग कश्यप और कुमार विश्वास के साथ हुआ था मनोज मुंतशिर का विवाद

मनोज मुंतशिर और अनुराग कश्यप के बीच हमेशा से ही वैचारिक मतभेद रहे हैं, खासकर बॉलीवुड में हो रहे नेपोटिज्म और लेखन शैली को लेकर. मुंतशिर ने एक बार बयान दिया था कि वो  बॉलीवुड के प्रॉफिट’ केंद्रित मानसिकता से बेहद परेशान हैं और उन्हें यह बिल्कुल समझ नहीं आता 

कुमार विश्वास ने फिल्म आदिपुरुष के संवादों के बारे में आलोचना की थी और बयान दिया था कि रामायण जैसे पवित्र ग्रंथ के साथ इस तरह का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए. आलोचना के बाद, मनोज मुंतशिर ने सुभांकर मिश्रा के इंटरव्यू में बात करते हुए यह बात स्वीकार की थी कि वे बहुत रोए थे. उन्होंने यह बात समझी कि “कुछ भी पर्मोनेंट नहीं है”. उन्होंने खुद को एक झुका नहीं और रुका नहीं वाला इंसान बताया जो अभी तक काम कर रहा है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST