<

Tata Harrier Petrol vs Tata Safari comparison:  टाटा हैरियर और सफारी पेट्रोल के स्पेसिफिकेशन्स सामने आए, जानें कीमत, फीचर्स और फायदे

Tata Harrier  Petrol vs Tata Safari comparison: कस्टमर्स का इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि Tata Harrier और Safari पेट्रोल की डिटेल्स सामने आ गई हैं.

Tata Harrier  Petrol vs Tata Safari comparison: देश की नामी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने एक बार फिर कार बाजार में धमाका करके सबको चौंका दिया है. करीब 7 साल बाद कंपनी ने अपने पॉपुलर मॉडल Tata Harrier और Safari को पेट्रोल इंजन दिया है. काफी समय से Tata Harrier और Safari को पेट्रोल वर्जन में लाने की मांग की जा रही थी. इस लेटेस्ट कदम के साथ टाटा मोटर्स ने 5-सीटर और 7-सीटर दोनों ऑप्शन के साथ D-सेगमेंट पेट्रोल पावर्ड SUV सेगमेंट में एंट्री कर ली है. कंपनी के मुताबिक, टाटा हैरियर और सफारी दोनों SUVs में अब 1.5-लीटर हाइपरियन टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा. हाल ही में सिएरा SUV में पेश किया गया था. 

मांग को देखते हुए TATA ने लिया फैसला

 ये इंजन दोनों SUVs में 168 hp और 280 Nm का टॉर्क आउटपुट देता है. इसमें टाटा मोटर्स के AI और मशीन लर्निंग पर आधारित स्मार्ट शिफ्ट असिस्ट और लॉन्च असिस्ट सिस्टम भी मिलते हैं. कुल मिलाकर Tata Harrier और Safari को पेट्रोल इंजन में कस्टमर खऱीदना चाहेंगे. बताया जा रहा है कि मार्केट में इसकी मांग को देखते हुए कंपनी ने यह बड़ा और अहम कदम उठाया है. कंपनी यह मानकर चल रही है कि जल्द ही कस्टमर Tata Harrier और Safari के पेट्रोल इंजन वर्जन में इंटेरेस्ट दिखाएंगे. इसकी ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है. 

पेट्रोल इंजन मिलेगा 11 वेरिएंट में

टाटा ने एलान किया है कि कस्टमर्स को हैरियर और सफारी के सभी 11 वेरिएंट में पेट्रोल इंजन मिलेगा. इसमें #DARK एडिशन भी शामिल हैं. यह अलग बात है कि STEALTH एडिशन SUV में अभी टर्बो-पेट्रोल नहीं मिलेगा. खूबियों की बात करें तो टाटा मोटर्स ने सफारी लाइनअप में चार नए टॉप-एंड वेरिएंट और हैरियर लाइनअप में दो नए टॉप-एंड वेरिएंट भी जोड़े हैं, जिनमें पेट्रोल इंजन का ऑप्शन है. दोनों ही गाड़ियों में नया 1.5L टर्बो पेट्रोल बेहतर स्मूदनेस और रिफाइनमेंट देता है. इसमें Tata का 1.5-लीटर Hyperion पेट्रोल इंजन है, जो 168bhp पावर और 280Nm टॉर्क देता है. यह छह-स्पीड ऑटोमैटिक या छह-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। जैसा कि उम्मीद थी, यह Sierra में इस्तेमाल किए गए उसी इंजन के मुकाबले ज़्यादा पावरफुल है, जिसमें यह 158bhp पावर और 255Nm टॉर्क देता है.  

‘थिएटर मैक्स’ केबिन एक्सपीरियंस सूट आएगा पसंद

टाटा की हैरियर और सफारी SUV जोड़ी में एक और खास चीज़ है, जिसे कस्टमर पसंद करेंगे. इनमें ‘थिएटर मैक्स’ केबिन एक्सपीरियंस सूट हैं. इसमें 14.5-इंच का सैमसंग QLED इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, डॉल्बी एटमॉस साउंड सिग्नेचर, 10-स्पीकर वाला JBL ऑडियो सिस्टम और आर्केड ऐप सूट शामिल है. 

कीमत का एलान होना बाकी

हैरियर और सफारी पेट्रोल की कीमतों की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन हैरियर पेट्रोल पहले लॉन्च की गई है और उम्मीद है कि यह डीजल मॉडल से 50,000 से 80,000 रुपये सस्ती होगी. इससे इसकी शुरुआती कीमत लगभग 13 लाख रुपये हो जा सकती है. टाटा ने मांग को देखते हुए हैरियर पेट्रोल के लिए प्री-बुकिंग अभी ऑनलाइन शुरू कर दी है, जबकि सफारी पेट्रोल की कीमतें बाद में आएगी. हैरियर और सफारी पेट्रोल वर्जन की कीमत का अंतर बराबर ही रहने की उम्मीद है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST