अगर आप भी दोनों में से कोई गाड़ी लेना चाहते हैं और इनके दमदार फीचर्स और एक जैसी मजबूती देखकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ें. आइए जानते हैं दोनों कारों में कौन से बड़े अंतर हैं और आपके लिए कौन सी कार ज्यादा अच्छी रहेगी.
Tata Nexon vs Nissan Magnite: कार लेने से पहले उसी सेगमेंट की अन्य कारों का रिव्यू चेक करना आम है. अगर आप कार लेने जा रहे हैं तो उसकी अन्य कॉम्पिटीटर कारों के फीचर्स को भी देखना चाहिए, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सके कि आप वास्तव में एक वैल्यू फॉर मनी कार ले भी रहे हैं या नहीं. ऐसे ही लोग टाटा नेक्सन और निसान मैग्नाइट कार का कंपैरिजन देखना पसंद करते हैं. दरअसल, यह दोनों ही कारें अपने सेगमेंट में आने वाली बेस्ट कारें हैं और एक दूसरे को हर मामले में कड़ी टक्कर देती हैं.
अगर आप भी दोनों में से कोई गाड़ी लेना चाहते हैं और इनके दमदार फीचर्स और एक जैसी मजबूती देखकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ें. आइए जानते हैं दोनों कारों में कौन से बड़े अंतर हैं और आपके लिए कौन सी कार ज्यादा अच्छी रहेगी.
फीचर्स के मामले में वैसे तो दोनों ही कारें अच्छी हैं. देखा जाए तो नेक्सन में आपको टच बेस क्लाइमेट कंट्रोल, अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स, 2 स्पोक स्टीयरिंग के साथ-साथ अलग-अलग कलर थीम्स भी देखने को मिलती है. वहीं, मैग्नाइट में आपो 8 इंच की टचस्क्रीन और 7 इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले देखने को मिलती है. साथ ही 6 स्पीकर साउंड सिस्टम की भी सुविधा मिलती है. हालांकि, नेक्सन भी फीचर्स के मामले में पीछे नहीं है. इस कार में आपको पैनेरॉमिक सनरूफ, 10.25 इंच की टचस्क्रीन, 10.25 इंच की ड्राइवर डिस्प्ले और वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं. साथ ही दोनों कारों में 30 डिग्री कैमरा भी मिलता है.
बिल्ड क्वालिटी की बात आते ही टाटा की अन्य कॉम्पिटीटर्स पीछे हो जाती हैं और टाटा की ज्यादातर कारें बिल्ड क्वालिटी की रेस जीत लेती हैं. वहीं पर्फॉमेंस की बात करें तो नेक्सन 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है वहीं मैग्नाइट 1.0 लीटर के इंजन के साथ मिलती है. वहीं, एक्सेलेरेशन और स्पीड में कहीं न कहीं नेक्सन मैग्नाइट से आगे निकल जाती है. वहीं, माइलेज के मामले में मैग्नाइट नेक्सन को पीछे छोड़ देती है. नेक्सन से आप 16-17 का माइलेज निकाल सकते हैं तो वहीं मैग्नाइट आपको 19-20 तक का माइलेज भी दे देती है.
नेक्सन आपको 7.32 से 14.15 लाख की कीमत पर मिलती है. वहीं, मैग्नाइट आपको इससे कम की कीमत 5.62 से 10.76 लाख में देखने को मिल सकती है. अगर आप फीचर्स और बिल्ड क्वालिटी को ज्यादा प्राथमिकता नहीं देते हैं तो मैग्नाइट आपके लिए अच्छी रह सकती है.
Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…
Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली लाइव कॉन्सर्ट को मंजूरी मिल…
Barangaon Panchayat elections: राजस्थान के नागौर जिले के बरणगांव में सरपंच पद के लिए सात…
Bomb Threat: मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी…
India pakistan gen z cultural connection: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद…
Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…