चीन में लॉन्च हुई कार BYD Yangwang u7 की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि वो कार हैंड जेस्चर पढ़कर डांस कर रही है. आइए जानते हैं इस कार के बारे में...
BYD Yangwang u7 car
BYD Yangwang U7 Car: दुनिया में तकनीक काफी आगे बढ़ती जा रही है. अभी तक एआई ने सबको अचंभित कर रखा था. उसके साथ ही रोबोट के आने के बाद भी आम आदमी शॉक में था कि आखिर कोई रोबो कैसे काम कर सकता है. कैसे डांस कर सकता है और कैसे लोगों की मदद कर सकता है. वहीं अगर अब हम आपसे कहें कि अब ऐसी कार भी ऑटो मार्केट में आ गई हैं, जो इशारों पर नाचती हैं, तो क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे? अधिकतर लोग इसे मजाक समझ रहे होंगे लेकिन ये सच है. दरअसल चीनी कंपनी BYD की Yangwang U7 कार, एक ऐसी कार है, जो इशारों पर नाचती है. इसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. आइए जानते हैं कि ये कोई जादू है या एडवांस तकनीक और इसकी खासियत क्या है?
बता दें कि BYD Yangwang u7 कार की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति हाथों में मोबाइल फोन लेकर जिधर घुमा रहा है, कार भी उसी दिशा में हल्की सी थिरकती नजर आ रही है. इस वीडियो को जूजेनकिंग के नाम से एक्सस पर पोस्ट किया गया है. इस वीडियो को देखने के बाद कार प्रेमियों को हैरान कर दिया और मन में इस कार के बारे में जानने की इच्छा जगा दी कि ऐसा कैसे मुमकिन है?
दरअसल BYD Yangwang u7 कार में जेस्चर रिकग्निशन सिस्टम दिया गया है, जिससे कार में लगा हाई टेक सेंसर्स हाथ के इशारों को पढ़ लेते हैं और उसके हिसाब से ही सस्पेंशन को कमांड देते हैं. इस सिस्टम से कार का हर पहिया ऊपर नीचे होने लगता है. इसकी मदद से कार नाचती नजर आती है.
इस कार को पावर देने के लिए 150 kWh की बड़ी और दमदार बैटरी दी गई है. इसमें 4 इलेक्ट्रिक मोटर हैं, जो 1341 hp की पावर जनरेट करती है. ये 2.9 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. इसमें बेहतरीन हाइड्रोलिक सस्पेंशन दिए गए हैं.
इस कार को एक बार फुल चार्ज करने पर 1006 किलोममीटर तक ले जाया जा सकता है. कहा जाता है कि बड़ी बैटरी लगाने से ज्यादा बिजली खपत होती है और कार का वजन बढ़ जाता है. हालांकि इस कार के मामले में ये मिथ लगता है. इस कार का वजन 3095 से 3296 किलोग्राम तक है. वहीं इसे 100 किलोमीटर तक दौड़ाने में केवल 17.7 किलोवाट बिजली की खपत होती है.
जानकारी के अनुसार, ये कार रफ्तार के मामले में फरारी और लेम्बोर्गिनी को टक्कर देती है. ये एक अल्ट्रा लग्जरी सेडान है, जिसे मार्च 2025 में चीन में लॉन्च किया गया था. वहीं इसकी कीमत की बात करें तो चीन में इसकी कीमत 6,28,000 युआन है, जो भारतीय रुपयों में लगभग 75-80 लाख रुपए होती है.
IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…
IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…
IND vs PAK: पाकिस्तान के पास भी पांच ऐसे खिलाड़ी हैं जो इंडिया के लिए…
IND VS PAK: 2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट का फ़ाइनल मैच इंडिया और पाकिस्तान…
FlyDubai Co-Pilot Hamam Al-Hammami: इसके बाद पैसेंजर और क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसे और को-पायलट…
Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…