टाटा ने अपनी पंच फेसलिफ्ट को लॉन्च करने से पहले ही कार के सभी वेरिएंट का खुलासा किया है. साथ ही कार के फीचर्स के बारे में भी जानकारी दी है.
Tata Punch Facelift
Tata Punch Facelift 2026: भारत की दिग्गज कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स 13 जनवरी को अपनी टाटा पंच की फेसलिफ्ट कार लॉन्च करने वाली है. हालांकि कंपनी ने लॉन्चिंग से पहले ही अपनी कार के सभी वेरिएंट और फीचर्स का खुलासा किया है. कंपनी ने बताया है कि टाटा पंच फेसलिफ्ट में 6 वेरिएंट हैं. इसमें Smart, Pure, Pure+, Adventure, Accomplished और Accomplished+ S वेरिएंट हैं. सभी वेरिएंट में इंजन ऑप्शन एक जैसा है. हालांकि फीचर्स में बदलाव किया गया है.
जानकारी के अनुसार, फेसलिफ्ट के सीएनजी वेरिएंट की यूनिट्स डीलरशिप पर पहुंचने लगी हैं. ये सीएनजी वेरिएंट पहले की तरह दो छोटे सिलेंडर के साथ आ रही है. ये 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगी. इन सभी कारों में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स दिए गए हैं. इसके अलावा क्लाइमेट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, TFT इस्ट्रुमेंट क्लस्टर जैसे तमाम फीचर्स दिए गए हैं.
टाटा पंच फेसलिफ्ट स्मार्ट में की डिजाइन लोगों को काफी पसंद आ रही है. जैसा कि सब जानते हैं कि टाटा अपने सेफ्टी फीचर्स के लिए जानी जाती है. सेफ्टी फीचर्स के लिए टाटा पंच स्मार्ट में 6 एयरबैग्स दिए गए हैं. वहीं इसमें LED हेडलाइट्स, नया डिजाइन वाला स्टीयरिंग व्हील, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, दो ड्राइविंग मोड, रिमोट की-लेस एंट्री और टाटा प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए जा रहे हैं.
टाटा पंच फेसलिफ्ट प्योर में रियर एयर कंडीशनिंग वेंट दिए गए हैं. इसमें स्टीयरिंग व्हील पर लगे कंट्रोल, रियर डिफॉगर, एडजस्टेबल डे एंड नाइट इंटीरियर रियरव्यू मिरर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा 6 एयरबैग्स समेत तमाम फीचर्स सेम रहने वाले हैं.
टाटा पंच फेसलिफ्ट प्योर प्लस में 20..32 सेमी की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर पार्किंग कैमरा, यूएसबी टाइप सी फास्ट चार्जर, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, क्रूज कंट्रोल, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे ताम फीचर्स मिलने वाले हैं.
टाटा पंच फेसलिफ्ट एडवेंचर में 60 डिग्री पार्किंग कैमरा, इंजन को स्टार्ट और स्टॉप करने के लिए पुश बटन, रियर वाइपर और वॉशर, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, रेन-सेंसिंग वाइपर, 6 एयरबैग्स जैसे तमाम फीचर्स देखने को मिलेंगे.
टाटा पंच फेसलिफ्ट एडवेंचर अकंप्लिश्ड में थोड़े से अपडेटेड फीचर्स दिए गए हैं. इस वेरिएंट में LED डे-टाइम रनिंग लैंप, इंफिनिटी ग्लो LED टेल लाइट, 26.03 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक्सटेंडेड थाई सपोर्ट वाली सीटें, क्लाइमा टच ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल जैसे बैहतरीन फीचर्स मिलने वाले हैं. साथ ही 16 इंच के अलॉय व्हील्स भी दिए जा रहे हैं.
टाटा पंच फेसलिफ्ट एडवेंचर अकंप्लिश्ड प्लस एस वेरिएट पंच का टॉप वेरिएंट है. इसमें वॉइस असिस्टेड एलेक्ट्रॉनिक सनरूफ, 17.78 सेमी का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कॉर्नरिंग फंक्शन वाली LED फॉग लाइट, वायरलेस चार्जिंग पैड और ऑटो-डिमिंग इंटीरियर रियरव्यू मिरर जैसे अपडेटेड फीचर्स दिए गए हैं.
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ के घर पर हुई शूटिंग के बारे में जानकारी…
IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I के लिए वैभव…
Kieron Pollard, Mumbai Indians head coach:2010 में एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस में…
सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…