<

मारुति फ्रॉन्क्स और निसान मैग्नाइट जैसी तमाम गाड़ियों के लिए सिरदर्द बनेगी टाटा पंच फेसलिफ्ट, जानें कीमत से लेकर सभी जानकारियां

टाटा ने पंच के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च कर दिया है, जो सीएनजी में आता है और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है. आइए जानते हैं कार के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और बहुत कुछ...

Tata Punch Facelift Launch: भारत की सबसे जानी-मानी कार कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल, टाटा पंच को अपडेट किया है. इस माइक्रो-SUV को पहली बार फेसलिफ्ट किया गया गै और कई अपडेट के साथ इसे लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी ने इस फेसलिफ्ट में 6 वेरिएंट लॉन्च किए हैं. इनमें स्मार्ट, प्योर, प्योर प्लस, एडवेंचर, अकम्प्लिश्ड और अकम्प्लिश्ड प्लस एस शामिल हैं. 

टाटा पंच फेसलिफ्ट की कीमत

Tata Punch Facelift Price

एक्सटीरियर

2026 पंच फेसलिफ्ट में ज्यादातर पंच EV जैसा लुक दिया गया है. इसमें आधुनिक LED लाइटिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो इसे पूरी तरह से प्रीमियम लुक देते हैं. फ्रंट बंपर को शार्प और सीधी लाइनों के साथ फिर से डिजाइन किया गया है, जिससे इसे पहले की पंच के गोल फेशिया की तुलना में ज्यादा सपाट और ज्यादा हॉरिजॉन्टल लुक मिलता है. साइड प्रोफाइललगभग पिछली बार की तरह ही है. इसमें साइड प्रोफाइल ज़्यादातर वैसी ही है. 

बदला गया अलॉय का डिजाइन

इसमें पुरानी SUV वाली फील के लिए स्क्वेयर व्हील आर्च और मोटी बॉडी क्लैडिंग बरकरार रखी गई है. यह अभी भी 16-इंच अलॉय व्हील्स पर चलती है. हालांकि अलॉय का डिजाइन बदल गया है. इसमें पीछे की तरफ सबसे बड़ा बदलाव नई कनेक्टेड LED टेललैंप स्ट्रिप है जो टेलगेट पर चलती है. ये पहले के रैपअराउंड टेललैंप्स की जगह पर है जिससे पंच नेक्सन और हैरियर जैसी लगती है.

टाटा पंच फेसलिफ्ट कलर ऑप्शन्स

इस बार टाटा पंच कूर्ग क्लाउड्स, बंगाल रूज और प्रिस्टीन व्हाइट को अपने साथ लाती है.. वहीं कारमेल, डेटोना ग्रे और सियांटिफिक ब्लू शेड के साथ एक अनोखा अंदाज़ भी देती है.

कैसे हैं कार के फीचर्स

कार के फीचर्स की बात करें, तो ये पहले के मुकाबले बेहतर हैं. इस बार कार में फ्रीस्टैंडिंग 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो अब पतले बेज़ेल्स के साथ आता है. 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील नए टाटा मॉडल्स से लिया गया है. सीटें नई हैं और अपहोल्स्ट्री में वेरिएंट के आधार पर डुअल-टोन कलर स्कीम मिलती है. आगे और पीछे बैठने वालों को सेंटर आर्मरेस्ट मिलता है. हालांकि, पीछे के आर्मरेस्ट में कपहोल्डर नहीं हैं. लंबे लोगों को ध्यान में रखते हुए पीछे की सीटों को डिजाइन किया गया है. नई पंच में 366 लीटर का बूट स्पेस है, जबकि इसके CNG वेरिएंट में यह स्पेस कम होकर 210 लीटर हो जाता है.

इसके साथ ही  डिग्री कैमरा, बलाइंड व्यू मिरर, 7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर, 8 स्पीकर साउंड सिस्टम, सिंगल पेन सनरूफ दिया जा रहा है.इसके अलावा पंच फेसलिफ्ट में रियर वेंट्स के साथ ऑटो AC, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप के साथ कीलेस एंट्री, मल्टी-ड्राइव मोड्स, पैडल-शिफ्टर्स (सिर्फ AMT के साथ), हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, एक्सटेंडेड थाई सपोर्ट, क्रूज़ कंट्रोल, एयर प्यूरीफायर और कनेक्टेड कार टेक जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी फीचर्स के तौर पर टाटा पंच फेसलिफ्ट में ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे बेसिक फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही 6 एयरबैग्स, रेन सेंसिंग वाइपर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ऑटो हैडलैंप जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 

पंच फेसलिफ्ट का पावरट्रेन

Tata Punch Facelift Powertrain

क्या है नया?

अगर आप सोच रहे हैं कि इसमें नया क्या है, तो इसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो पंच ने नेक्सन से लिया है. यह बजट में कार खरीदने वाले और छोटी कार चाहने वाले लोगों को खुश करने के लिए काफी है. इस 120 PS यूनिट के साथ ड्राइविंग मजेदार होने वाली है. 

साथ ही ऐसा अक्सर नहीं होता कि आपको CNG-ऑटोमैटिक कॉम्बो वाली कार मिले. टाटा ने अब पंच के CNG ऑप्शन के साथ AMT ट्रांसमिशन भी उपलब्ध करा दिया है, जिससे उन खरीदारों की जिंदगी आसान हो गई है जो सुविधा और कम रनिंग कॉस्ट दोनों चाहते हैं.

किन कारों से होगा मुकाबला

टाटा पंच ने 2021 में भारत में माइक्रो-SUV सेगमेंट की शुरुआत की थी. ये यह कहना सही होगा कि इस खास सेगमेंट में कोई भी दूसरी गाड़ी, जैसे कि Hyundai Exter, Citroen C3 या Maruti Ignis, अब तक पंच के आस-पास भी नहीं पहुंच पाई है. अगर वे ऐसा करने की सोच भी रहे थे, तो पंच ने अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाया है ताकि वह अपनी कुछ बड़ी गाड़ियों को टक्कर दे सके. टाटा पंच फेसलिफ्ट मारुति फ्रॉन्क्स, टोयोटा टेजर, निसान मैग्नाइट, रिनॉल्ट काइगर, किआ सोनेट और हुंडई वेन्यू को टक्कर देती है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

MLC Election Results 2026: यूपी में BJP-सपा की टक्कर, बिहार में बगावत से किसकी बढ़ेगी मुश्किल; 28 सीटों पर किसकी नजर?

MLC Election Results 2026: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28…

Last Updated: October 27, 2026 07:26:44 IST

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में सर्दी की दस्तक या बारिश का अलर्ट? अगले 3 दिनों में मौसम लेगा बड़ी करवट!

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में 27 अक्टूबर को आसमान साफ रहने और धूप निकलने की…

Last Updated: October 27, 2026 06:38:51 IST

Guwahati firing: गुवाहाटी में होटल के अंदर खूनी वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग 4 लोगों की मौत, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…

Last Updated: October 26, 2026 23:35:44 IST

कोटा में एक दिन में दो छात्रों की मौत से सनसनी, कोई JEE तो कोई NEET की कर रहा था तैयारी

Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…

Last Updated: October 26, 2026 23:06:05 IST

Supaul murder case: इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज के बाद तलाक पर ठनी, पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया

Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…

Last Updated: October 26, 2026 22:55:07 IST

राजस्थान हाई कोर्ट में प्रेम विवाह केस के बाद हड़कंप, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, बालकनी से लटका युवक

Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को…

Last Updated: October 26, 2026 22:36:34 IST