<
Categories: मनोरंजन

‘इंडिया के आतिफ असलम’ बने सेनन परिवार के दामाद,आखिर क्यों चर्चा में है स्टेबिन बेन?

मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन अपनी रूहानी आवाज और Nupur Sanon से शादी के बाद सुर्खियों में है. 'इंडिया का आतिफ असलम' कहे जाने वाले स्टेबिन अब कृति सेनन के जीजा बन गए है. उनके Chart-buster गानों और शाही Wedding की तस्वीरें सोशल मीडिया पर Viral है, जिससे उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है.

Viral news : मशहूर गायक स्टेबिन बेन (Stebin Ben) इन दिनों अपनी आवाज और निजी जिंदगी को लेकर चर्चा के केंद्र में है. न केवल संगीत की दुनिया में, बल्कि सेनन परिवार का हिस्सा बनने के बाद उनकी लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से बढ़ा है. स्टेबिन बेन भोपाल के रहने वाले एक उभरते हुए गायक है. उनकी आवाज और गाने के अंदाज की तुलना अक्सर मशहूर पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम से की जाती है. फैंस का मानना है कि स्टेबिन की आवाज में वही गहराई और ‘टेक्सचर’ है जो आतिफ असलम की खासियत है. स्टेबिन ने खुद भी स्वीकार किया है कि वह आतिफ असलम को अपना आदर्श मानते है. और उनसे तुलना होना उनके लिए गर्व की बात है. 

कृति सेनन से क्या है कनेक्शन?
स्टेबिन बेन का कृति सेनन से बहुत ही खास और पारिवारिक रिश्ता जुड़ चुका है. दरअसल, स्टेबिन बेन ने कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन के साथ शादी कर ली है. 11 जनवरी को उदयपुर के आलीशान ‘फेयरमोंट पैलेस’ में दोनों ने धूमधाम से शादी की  है. इस शादी में कृति सेनन ‘मेड ऑफ ऑनर’ (Maid of Honour) बनी थी और उन्होंने अपने जीजा स्टेबिन का परिवार में गर्मजोशी से स्वागत किया.

चर्चा में क्यों है स्टेबिन?
नूपुर सेनन और स्टेबिन की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहे है. खास तौर पर स्टेबिन का अपनी बारात में ‘साजन जी घर आए’ गाने पर डांस करना फैंस को खूब पसंद आ रहा है.स्टेबिन ने ‘बारीश बन जाना’, ‘थोड़ा थोड़ा प्यार’ और ‘रुला के गया इश्क’ जैसे कई सुपरहिट गाने दिए है, जो चार्टबस्टर रहे है. हाल के वर्षों में उन्होंने ‘सेल्फी’, ‘रक्षा बंधन’ और ‘जर्सी’ जैसी बड़ी फिल्मों में अपनी आवाज दी है, जिससे वह बॉलीवुड के टॉप गायकों की कतार में शामिल हो गए है. शादी से ठीक पहले उन्होंने मुंबई के बांद्रा में एक आलीशान डुप्लेक्स घर खरीदा था, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है.स्टेबिन बेन आने वाले समय में ‘बॉर्डर 2’ और ‘द राजा साब’ जैसी बड़ी फिल्मों के गानों में नजर आएंगे. एक ‘आउटसाइडर’ होने के बावजूद उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से संगीत की दुनिया में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है.

Mansi Sharma

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST