Tata Punch Facelift vs Hyundai Exter: कौन सी कार है बेहतर. किसकी कीमत है ज्यादा, किसमें मिलेंगे ज्यादा फीचर और इंजन किसका दमदार है, देखें सबकुछ.
Punch Facelift vs Hyundai Exter
Tata Punch Facelift vs Hyundai Exter: भारत के ऑटो सेक्टर में माइक्रो एसयूवी सेगमेंट की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. और इसी लाइन में 2026 टाटा पंच फेसलिफ्ट और हुंडई एक्सटर की बाजार में पकड़ बहुत तेजी से बढ़ रही है. फिलहाल यह गाड़ी खरीदारों के लिए पहली पसंद बनी हुई है. दोनों ही गाड़ियों की कीमत, लुक, और परफोर्मेंस लोगों को बहुत कम्फ्यूज कर रहा है. यानी दोनों के क्लासी लुक, बेहतर परफोर्मेंस और किफायती दाम को देखते हुए किसी एक का चुनाव करना मुश्किल हो रहा है. तो चलिए इन दोनों गाड़ियों के मुख्य अंतर को देखते हैं और तुलना करते हैं कि कौन सी कार आपके और आपके परिवार के लिए सही रहेगी.
टाटा पंच की ओर से एसयूवी के फेसलिफ्ट को हाल में ही लॉन्च किया गया है. Tata Punch Facelift में कई इंजन विकल्प दिए गए हैं. 1.2 लीटर टर्बो चार्ज पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 120 पीएस की पावर और 170 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है. इसमें 1.5 लीटर रेवोट्रॉन इंजन है जो 87.8 पीएस की पावर और 115 न्यूटन मीटर टॉर्क देता है. तीसरे ऑप्शन के लिए इसमें 1.2 लीटर का CNG इंजन दिया गया है, जो 73.4 पीएस की पावर और 103 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है.
वहीं अगर Hyundai Exter की बात करें तो इसमें 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जिसमें 83 पीएस की पावर और 113.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है. वकल्प के तौर पर पेट्रोल और CNG दोनों अप्शन मिलते हैं, साथ ही मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन का विकल्प भी आपको दिया गया है.
Tata Punch Facelift की एक्स-शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपये से शुरू होकर 9.69 लाख रुपये तक पहुंचती है.
Hyundai Exter की कीमत 5.64 लाख रुपये से स्टार्ट होती है और टॉप वेरिएंट में 9.61 लाख रुपये तक जाती है.
Heavy breasts Problems: ब्रेस्ट का साइज महिलाओं की पर्सनैलिटी पर गहरा असर छोड़ता है. बेहतर…
Mughal Harem Secrets: आज हम बात करेंगें मुगल हरम के उस अनसुने सच के बारे…
Shahjahanpur News:शाहजहांपुर में से एक मुस्लिम युवक को हनुमान मंदिर ले जाकर पहले उठक-बैठक फिर…
पॉपुलर सीरीज “गेम ऑफ थ्रोन्स” में एक छोटी भूमिका के लिए मशहूर हुए आयरिश अभिनेता…
KKR vs LSG Weather Forecast: केकेआर बनाम लखनऊ का मैच 9 अप्रैल को ईडन गार्डन्स…
Trimurti Films Sues Aditya Dhar Oye Oye song: एक बार फिर धुरंधर-2 पर आरोप लगे…