अगर आप भी फ्रॉन्क्स और पंच को लेकर कंफ्यूज हैं तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें. इस लेख के माध्यम से हम आपको इन दोनों कारों के बीच के अंतर के बारे में बताएंगे साथ ही यह कौन सी कार आपके लिए ज्यादा किफायती रहने वाली है.
tata punch vs fronx comparision: भारत में पिछले कुछ सालों में कॉम्पैक्ट और मिड साइज SUV की डिमांड तेजी से बढ़ी है. अगर आप कम बजट में एक कॉम्पैक्ट एसयूवी लेना चाहते हैं तो ऐसे में मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स और टाटा की पंच कार सटीक बैठती हैं. यह दोनों ही कारें अपने सेगमेंट की बेहतरीन और दमदार कार हैं. दोनों ही कारें शहरों में ड्राइव करने के लिए काफी अच्छी और फीचर्स से भरपूर हैं. आमतौर पर इस बजट में कार लेने वाले लोग इन दोनों ही कारों में कंफ्यूज हो जाते हैं.
अगर आप भी फ्रॉन्क्स और पंच को लेकर कंफ्यूज हैं तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें. इस लेख के माध्यम से हम आपको इन दोनों कारों के बीच के अंतर के बारे में बताएंगे साथ ही यह कौन सी कार आपके लिए ज्यादा किफायती रहने वाली है.
बात करें अगर फीचर्स की तो फ्रॉन्क्स में आपको 9 इंच का HD infotainment system देखने को मिलता है. इसके साथ ही टर्न बाय टर्न नैविगेशन और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल की भी सुविधा मिलती है. यही नहीं, फ्रॉन्क्स में आपको पुश-स्टार्ट बटन और क्रूज कंट्रोल भी देखने को मिलता है. इस कार में आपको 6 एयरबैग मिलते हैं.
अगर आप टाटा पंच लेने जा रहे हैं तो इसमें भी आपको कई जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स और अच्छी माइलेज (Best Mileage Cars) देखने को मिलते हैं. इस कार में आपको 7 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले और 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने के लिए मिलता है. साथ ही 360 डिग्री का कैमरा और फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स की भी सुविधा मिलती है. कंपनी की ओर से आपको इसमें 366 लीटर का बूट स्पेस मिलने के साथ-साथ ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल भी मिलता है. फीचर्स के मामले में भले ही फ्रॉन्क्स पंच को पछाड़ दे, लेकिन सेफ्टी के मामले में पंच का कोई मुकाबला नहीं है. यह कार आपको 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ देखने को मिलती है.
दोनों ही कारें 1.2 लीटर के इंजन के साथ आती हैं. लेकिन सेफ्टी, फीचर्स और पर्फॉमेंस में टाटा पंच फ्रॉन्क्स को कड़ी टक्कर देती है. इसके साथ ही पंच फ्रॉन्क्स से कम कीमत में भी देखने के लिए मिलती है. फ्रॉन्क्स आपको 6.85 लाख की एक्सशोरूम प्राइज पर मिलती है. वहीं, पंच आपको केवल 5.60 लाख रुपये में देखने के लिए मिलती है. वैल्यू फॉर मनी के हिसाब से देखा जाए तो टाटा पंच आपके लिए ज्यादा किफायती साबित होती है.
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…
Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…
Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…
Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल.…
Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…