<

NEET UG 2026 के लिए कर रहे हैं आवेदन, तो न करें इन चीजों को नजरअंदाज, वरना हो सकती है दिक्कत

NEET UG 2026 Application: NTA ने नीट यूजी 2026 के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. अगर आप भी इसके लिए आवेदन कर रहे हैं, तो सबसे पहले नीचे दिए गए इन बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें.

NEET UG 2026 Application: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अहम एडवाइजरी जारी की है. इस एडवाइजरी में परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले जरूरी दस्तावेजों और व्यक्तिगत विवरणों को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं. NEET UG के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर इन दिशा-निर्देशों को विस्तार से देख सकते हैं.

NTA ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने से पहले अपने आधार कार्ड की स्थिति जरूर जांच लें. एजेंसी के अनुसार, आधार कार्ड पूरी तरह वैलिड, अपडेटेड और सही जानकारी के साथ होना चाहिए. आधार में दर्ज नाम, जन्म तिथि, जेंडर, फोटो, पता और बायोमेट्रिक विवरण (जहां लागू हो) बिल्कुल सही होने चाहिए. यदि इनमें किसी तरह की गलती पाई जाती है, तो आवेदन प्रक्रिया या आगे के चरणों में समस्या आ सकती है.

सही फॉर्मेट में होना चाहिए सर्टिफिकेट

इसके अलावा, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए वैलिड और अपडेटेड UDID कार्ड होना भी अनिवार्य बताया गया है. वहीं, आरक्षित श्रेणियों से आने वाले अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि उनका कैटेगरी सर्टिफिकेट सही प्रारूप में, वैध और समय-सीमा के भीतर जारी किया गया हो. NTA ने साफ किया है कि गलत या पुराने दस्तावेजों के कारण आवेदन रद्द भी किया जा सकता है।

मई में हो सकती है परीक्षा

अगर पिछले वर्षों के एग्जाम ट्रेंड्स पर नजर डालें, तो NEET UG 2026 परीक्षा के मई महीने में आयोजित होने की संभावना है. साल 2025 में यह परीक्षा 4 मई को हुई थी, जबकि 2024 में 5 मई और 2023 में 7 मई को NEET UG आयोजित किया गया था. इन्हीं तारीखों को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि 2026 में भी परीक्षा मई के पहले या दूसरे सप्ताह में हो सकती है.

ऐसे करें आवेदन

जो उम्मीदवार मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र हैं और आवेदन करना चाहते हैं, वे NTA की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन प्रक्रिया के तहत सबसे पहले उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाकर NEET UG 2026 के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद रजिस्ट्रेशन डिटेल्स भरनी होंगी। सफल रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा करना होगा, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा.

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है. NEET UG 2026 से जुड़ी आगे की सभी अपडेट, नोटिफिकेशन और महत्वपूर्ण सूचनाएं NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी, इसलिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहने की सलाह दी जाती है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST