टीजर में गाड़ी की झलक देखी गई थी. जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कार अपने सेगमेंट की अन्य कारों के मुकाबले काफी अच्छी रहने वाली है. चलिए जानते हैं टाटा सिएरा EV के बारे में सबकुछ.
Tata Sierra EV launch: टाटा सिएरा EV को लेकर भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में काफी चर्चा है. इस कार के लॉन्च होने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. माना जा रहा है कि यह इलेक्ट्रिक कार कई आधुनिक फीचर्स के साथ एक दमदार इलेक्ट्रिक कार के तौर पर भारत में उतरेगी. हालांकि, अभी तक इसे लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फरवरी के आखिर में इस कार को भारत में लॉन्च किया जा सकता है. कंपनी द्वारा पिछले साल नवंबर में टाटा सिएरा ईवी का टीजर जारी किया गया था,
टीजर में गाड़ी की झलक देखी गई थी. जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कार अपने सेगमेंट की अन्य कारों के मुकाबले काफी अच्छी रहने वाली है. चलिए जानते हैं टाटा सिएरा EV के बारे में सबकुछ.
टाटा सिएरा EV अपने सेगमेंट में आने वाली कई अन्य इलेक्ट्रिक कारों को टक्कर देने जा रही है. कंपनी द्वारा क्लेम किया जा रहा है कि यह कार फुल चार्जिंग के बाद आपको 500 किलोमीटर से भी ज्यादा रेंज दे सकती है. यानि इस इलेक्ट्रिक वाहन से आप एक बार की चार्जिंग में (500 Tata Sierra EV Range) किमी से भी ज्यादा की दूरी तय कर सकते हैं. ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि यह कार अन्य इलेक्ट्रिक कारों से ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो सकती है.
टाटा की यह इलेक्ट्रिक कार फरवरी के आखिरी या मार्च के शुरुआत में भारत में लॉन्च की जा सकती है. इस कार में 55 किलोवाट-घंटे की बैटरी और 65 किलोवाट-घंटे की बड़ी बैटरी का इस्तेमाल की जा सकती है. माना जा रहा है कि इस कार में लगने वाली बैटरी से यह कार 167 पीएस की पावर के साथ-साथ और 215 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है. पर्फॉमेंस के मामले में भी यह 5-डोर इलेक्ट्रिक SUV कार काफी आगे निकल जाती है. हालांकि, कंपनी द्वारा इसके इंजन को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है.
टाटा सिएरा EV आपको 15 से 20 लाख रुपये के बजट में देखने को मिल सकती है. हालांकि, अलग-अलग शहरों के हिसाब से कीमत में कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं. इसके अलावा इस कार में आपको LED लाइट बार और आइकॉनिक अल्पाइन ग्लास रूफ देखने को मिलती है. साथ ही साथ एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS Level 2) की भी सुविधा मिलती है. वहीं, इस कार में आपको पैनोरमिक सनरूफ का भी ऑप्शन मिलता है.
Ujjain Child Borewell Rescue: उज्जैन के एक गांव में गुरुवार शाम को बोरवेल में गिरे…
गर्मी के मौसम में खाने की चीजों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है. बिहार…
Nashik IT Company Case: महाराष्ट्र के नासिक में एक मल्टीनेशनल कंपनी के कर्मचारियों पर बड़ा…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों के…
Mehak Pari Fight News: अश्लील कंटेंट बनाने को लेकर चर्चा में आईं महक और परी…
Jharkhand Protest News: रामगढ़ ज़िले में स्थित पतरातू में इस समय एक बड़ा जन-आंदोलन चल…