<

Next-Gen Kia Seltos: 2026 में लॉन्च को तैयार, क्रेटा और सिएरा से होगी टेक्नोलॉजी की सबसे बड़ी जंग

किआ (Kia) भारत के SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए अब पूरी तरह से तैयार है, क्योंकि नई पीढ़ी की किआ सेल्टोस (Next-Gen Kia Seltos) जल्द ही लॉन्च होने वाली है.

Next-Gen Kia Seltos Launched Soon: किआ मोटर्स (Kia Motors) भारत के कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए अब पूरी तरह से तैयार है. कंपनी की नई पीढ़ी की किआ सेल्टोस (Next-Gen Kia Seltos) के 2025 के अंत और साल 2026 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है. यह लॉन्च सीधे तौर पर हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) और टाटा सिएरा (Tata Sierra) जैसी सेगमेंट की प्रमुख SUV को एक बहुत बड़ी चुनौती देने वाली है. इसके अलावा नई सेल्टोस का लक्ष्य अपने मौजूदा मॉडल से आगे बढ़ते हुए, ग्राहकों को ज़्यादा प्रीमियम अनुभव और एडवांस्ड फीचर्स देने की क्षमता रखता है.

आकार में बड़ी, फीचर्स में सबसे आगे

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई किआ सेल्टोस का सबसे बड़ा आकर्षण इसका आकार होगा, जो सभी को अपनी तरफ पूरी तरह से आकर्षित करेगा. यह  क्रेटा और सिएरा से लंबी हो सकती है, जिससे केबिन के अंदर का स्पेस और भी बेहतर देखने को मिलेगा. बात करें इसके फीचर्स की तो, सेल्टोस सेगमेंट में नया बेंचमार्क स्थापित करने की तैयारी में यह लगातार जुटी हुई है. 

30-इंच ट्रिनिटी डिस्प्ले के साथ बेहतरीन सुविधाएं

डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, कंफर्ट, टेक्नोलॉजी और पावरट्रेन समेत कई अन्य सुविधाएं देखने को मिलेगी. एक विशाल 30-इंच ट्रिनिटी डिस्प्ले, जो ड्राइवर और इंफोटेनमेंट स्क्रीन को अपनी तरफ पूरी तरह से एकीकृत करेगा. इसके अलावा, वेंटिलेटेड सीटें और रिक्लाइनिंग रियर सीटें जैसी सुविधाएं लोगों को प्रीमियम कम्फर्ट देने का काम करेगी. 

तो वहीं, दूसरी तरफ टेक्नोलॉजी और पावरट्रेन के सेल्टोस अपनी टेक्नोलॉजी के लिए जानी जाती है, और यह नई पीढ़ी और भी एडवांस होगी. इसमें भविष्य के लिए तैयार हाइब्रिड पावरट्रेन के विकल्प दिए जा सकते हैं.

लॉन्च की टाइमलाइन और सेगमेंट की प्रतिस्पर्धा

सेगमेंट की प्रतिस्पर्धा इस लॉन्च के साथ और भी ज्यादा तेज़ होने वाली है. इसके अलावा टाटा सिएरा पहले ही नवंबर 2025 में लॉन्च हो चुकी है, और क्रेटा भी साल 2027 तक अपनी नई पीढ़ी पेश करने जा रही है. ऐसे में, साल 2026 की शुरुआत में सेल्टोस का आना, इस लड़ाई को और भी ज्यादा दिलचस्प बना देगा.

क्या है वर्तमान किआ सेल्टोस की एक्स-शोरूम की कीमत?

वर्तमान में किआ सेल्टोस की एक्स-शोरूम कीमत 10.79 लाख से 19.81 लाख तक की है. क्योंकि,नई पीढ़ी में कई महंगे और एडवांस्ड फीचर्स तो जोड़ने की तैयारी की जा रही है, इसलिए इसकी शुरुआती कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ऊपर हो सकती है, लेकिन यह अपने सेगमेंट में महत्वपूर्ण बने रहने की पूरी कोशिश भी करती है. 

हालांकि, यह बात अलग है कि अपने बढ़े हुए आकार, लक्ज़री इंटीरियर और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ, नई किआ सेल्टोस उन ग्राहकों को लुभाने के लिए पूरी तरह से तैयार है जो अपनी गाड़ी में बेहतरीन फीचर्स और इनोवेशन को आने वाले भविष्य में लाना चाहते हैं.

Darshna Deep

Recent Posts

IND vs NZ: टीम इंडिया के सिलेक्शन में फंसा बड़ा पेंच! इन 3 खिलाड़ियों ने बढ़ाई BCCI की टेंशन, टीम के ऐलान में देरी

IND VS NZ: रिपोर्ट में कहा गया है कि जब प्रसिद्ध कृष्णा रिहैब के लिए…

Last Updated: October 14, 2026 12:46:18 IST

Jharkhand Crime: ठीक होने के लिए कराई पूजा, फिर कुल्हाड़ी से काट डालीं दो बहनें; 15 KM पैदल चलकर थाने पहुंचा भाई

Jharkhand Crime: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 14, 2026 12:31:41 IST

Bigg Boss 20 में हाथापाई! गुल्लू और नकुल का जोरदार झगड़ा, कौन होगा शो से बाहर? एल्विश ने सुनाई खरीखोटी

Bigg Boss 20: हाल ही में बिग बॉस 20 में गुल्लू और नकुल धुल के…

Last Updated: October 14, 2026 12:27:13 IST

IND vs WI 4th T20I Weather Report: हैदराबाद में बारिश का कितना खतरा, ओस बनेगी गेम चेंजर?

IND vs WI 4th T20I Weather Report: हैदराबाद में भारत-वेस्टइंडीज मैच के दौरान कैसा रहेगा…

Last Updated: October 14, 2026 12:15:00 IST

जालोर के ऐलाना गाँव में सरपंच उम्मीदवार भावना कुमारी माली ने बताईं विकास प्राथमिकताएँ

पूर्व जिला परिषद सदस्य रमेश कुमार माली की पुत्री एवं बीए की छात्रा भावना ने…

Last Updated: October 14, 2026 11:52:23 IST