Live
Search
Home > टेक – ऑटो > पूर्व इंजीनियर ने AI को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, क्या भविष्य में इंसान हो जाएंगे खत्म?

पूर्व इंजीनियर ने AI को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, क्या भविष्य में इंसान हो जाएंगे खत्म?

हाल ही में एक OpenAI के पूर्व इंजीनियर (Former Engineer) की यह चेतावनी एक 'वेक-अप कॉल' (Wake-up Call) की तरह ली जा रही है.

Written By: Darshna Deep
Last Updated: February 13, 2026 13:10:47 IST

Mobile Ads 1x1

AI Former Engineer Threat:  जहां आज की दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का तेजी से इस्तेमाल किया जा रहा है, तो वहीं, दूसरी तरफ इससे जुड़े खतरों की चेतावनियां भी अब लगातार सामने आ रही है. आखिर क्या है चौंकाने वाला मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए.

क्या है AI की खतरनाक चेतावनी?

दरअसल, हाल ही में OpenAI के एक पूर्व इंजीनियर ने भविष्य को लेकर एक ऐसी चेतावनी दी है जिसने तकनीक की दुनिया और आम जनता के बीच डर के साथ-साथ चिंता का विषय पैदा कर दिया है. 

     1.    स्वायत्त निर्णय (Autonomous Decisions)

इंजीनियर ने कुछ गंभीर पहलुओं पर ध्यान आकर्षित कर हर किसी को पूरी तरह से चौंका दिया है. उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा आएगा जब AI सिस्टम बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के खुद से फैसले लेने लग जाएगा. साथ ही अगर उनके लक्ष्य इंसानी मूल्यों से मेल नहीं खाते, तो यह विनाशकारी भी हो सकता है.

2. गलत जानकारी और हेरफेर

इसके अलावा AI का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर दुष्प्रचार (Deepfakes और Fake News) फैलाने के लिए सबसे ज्यादा किया जा रहा है. जिससे किसी की भी छवि को बड़े ही आसानी के साथ पूरी तरह से खराब किया जा सकता है.

    3.    बेरोजगारी और आर्थिक संकट

इन सबके अलावा तकनीक के इस कदर हावी होने से करोड़ों नौकरियों के खत्म होने का भी एक डर देखने को मिल रहा है. जहां, वैश्विक स्तर पर नागरिक अशांति के पैदा होने का भी खतरा भविष्य में देखने को मिल सकता है.

   4.    अस्तित्व का खतरा (Existential Risk)

हालांकि, सबसे बड़ा डर यह है कि अगर AI इंसानी बुद्धिमत्ता (Superintelligence) को पार कर गया, तो वह मानव जाति को एक ही शक्ति में भी पूरी तरह से हरा सकता है.

सुरक्षा से ज्यादा मुनाफे पर क्यों जोर?

चेतावनी देने वाले इंजीनियरों ने आगे यह भी गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि कई बड़ी टेक कंपनियां सुरक्षा मानकों (Safety Protocols) को नजरअंदाज कर रही हैं.

इसके साथ ही उन्होंने आगे बताया कि वे “दौड़” में आगे निकलने के चक्कर में ऐसे शक्तिशाली टूल्स रिलीज कर रहे हैं जिनके चौंकाने वाले परिणामों का अभी तक अध्ययन नहीं देखने को मिल रहा है.

MORE NEWS

Home > टेक – ऑटो > पूर्व इंजीनियर ने AI को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, क्या भविष्य में इंसान हो जाएंगे खत्म?

Written By: Darshna Deep
Last Updated: February 13, 2026 13:10:47 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS