स्कोडा काइलाक (Skoda Kylaq) ऑटोमोबाइल बाज़ार (Auto-Mobile Market) में जल्द ही CNG वर्जन (CNG Version) को लॉन्च करने वाली है, जिसको लेकर लोगों में खाफी उत्साह नज़र आ रहा है.
Skoda Kylaq CNG on the Way
Skoda Kylaq CNG on the Way: भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में Compact SUV सेगमेंट की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए, स्कोडा अब अपनी सबसे किफायती कार Skoda Kylaq के साथ एक बड़े दांव की तैयारी में जुटी हुई है. दरअसल, कंपनी इस कार का CNG वर्जन जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाली है, खास रूप से उन ग्राहकों को टारगेट करने के लिए जो बेहद ही High Performance के साथ-साथ Fuel Economy की सालों से तलाश कर रहे हैं.
भारत में हाल ही में लॉन्च हुई, Skoda Auto India, Dealer-fitted CNG option पर तेजी से काम करने में लगातार जुटी हुई है. इतना ही नहीं, यह कंपनी गाड़ी की शुरुआती कीमत को कम रखने के साथ-साथ ग्राहकों को Lesser Running Cost का विकल्प देने में सबसे ज्यादा मदद करने वाली है. तो वहीं, यह पूरी तरह Factory-fitted नहीं होगा, लेकिन इसे कंपनी की आधिकारिक Warranty के आधार पर ही पेश किया जाएगा, जिससे यह टाटा और मारुति की सीएनजी कारों के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आएगी.
आपमें से बहुत कम लोग यह जानते होंगे कि, स्कोडा पारंपरिक रूप से अपने TSI Turbo-Petrol इंजनों के लिए पूरे देशभर में सबसे ज्यादा मशहूर है, जो अपने बेहतरीन ड्राइविंग डायनामिक्स देने की कोशिश करती है. हालांकि, भारत में बढ़ती ईंधन की कीमतों की वजह से फिलहाल, CNG की मांग तेजी से बढ़जी जा रही है. तो वहीं, दूसरी तरफ स्कोडा कायलाक के साथ कंपनी मास-मार्केट में अपना इंप्कैट बनाने की कोशिश में लगातार दिन-रात एक करने में जुटी हुई है. इसलिए, स्कोडा ने एक हाइब्रिड मॉडल के बजाय CNG Retrofitment के रास्ते को चुनने का फैसला लिया है.
तो वहीं, आमतौर पर Dealer-Fitted vs Factory-Fitted मारुति और हुंडई जैसी कंपनियां फैक्ट्री से ही सीएनजी किट लगाकर देती हैं. इसके ठीक विपरीत, स्कोडा इसे Dealer-Level पर उपलब्ध कराने का काम करती है. जिसका मार्केट में सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि कार के Boot Space को ग्राहक की जरूरत के मुताबिक ज्यादा से ज्यादा मैनेज किया जा सकता है और इसके अलावा गाड़ी की शोरूम की कीमत (Ex-Showroom Price) तक ही बनी रहेगी. तो वहीं, यह किट एक तरह से RTO Approved करने का काम करेगी, जिससे ग्राहकों को रजिस्ट्रेशन या फिर इंश्योरेंस लेते समय किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.
कायलाक का $1.0$ लीटर Turbocharged इंजन पहले से ही काफी दमदार माना जाता है. इसके साथ ही सीएनजी लगने के बाद भी इसकी Drivability अन्य नैचुरली एस्पिरेटेड इंजनों के मुकाबले बेहतर रहने की उम्मीद जताई जा रही है. दरअसल, यह कार उन शहरी उपभोक्ताओं के लिए एक Premium Lifestyle और Low Budget का सही संतुलन पेश करेगी जो भविष्य में एक सुरक्षित और मजबूत कार चाहते हैं और उसकी तलाश में हैं.
लेकिन, अगर स्कोडा सही कीमत पर इस CNG version को बाजार में उतारती है, तो यह Brezza S-CNG और Nexon iCNG के दबदबे को बड़े ही आसानी से कम कर सकती है. फिलहाल, यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि स्कोडा के प्रेमी एक टर्बो इंजन के साथ सीएनजी के तालमेल को कैसे स्वीकार करते हैं.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…