टेस्ला ने भारत में अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV, Model Y की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने इसे जुलाई 2025 में लॉन्च किया था और अब महज…
टेस्ला ने भारत में अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV, Model Y की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने इसे जुलाई 2025 में लॉन्च किया था और अब महज दो महीनों में इसकी पहली डिलीवरी की गई है।Model Y विशेष रूप से ऐसे ग्राहकों के लिए बनाई गई है जो पर्यावरण की चिंता करते हैं और अच्छी, महंगी गाड़ियाँ पसंद करते हैं।
यह कार दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है: रियर-व्हील ड्राइव (RWD) और लॉन्ग रेंज रियर-व्हील ड्राइव (LR RWD)। RWD वेरिएंट की रेंज 500 किमी है, जबकि LR RWD वेरिएंट की रेंज 622 किमी है। RWD वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹59.89 लाख है, जबकि LR RWD वेरिएंट ₹67.89 लाख में उपलब्ध है। नए घर मालिकों को गाड़ी चार्ज करने के लिए एक वॉल कनेक्टर (wall connector) भी मुफ्त में दिया जा रहा है।
टेस्ला ने भारत में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए मुंबई और दिल्ली में एक्सपीरियंस सेंटर खोले हैं। इसके अलावा, कंपनी ने पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और जयपुर जैसे शहरों में चार्जिंग नेटवर्क लगाने की योजना बनाई है। इससे यह साबित होता है कि टेस्ला भारतीय बाजार में अपनी पहुँच बनाने के लिए गंभीर है।
Model Y की डिलीवरी की शुरुआत से यह संकेत मिलता है कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है और टेस्ला इस ट्रेंड का हिस्सा बनना चाहता है। हालांकि, भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर अभी भी बन रहे है, लेकिन टेस्ला की पहल से इस दिशा में पॅाजिटिव बदलाव की उम्मीद है।
Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…
Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…
Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…
Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यूपी पुलिस को फटकार लगाई है. वजह…
SIR Voter List Verification: ,SIR यानी वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर…