<
Categories: मनोरंजन

“मैं ही राक्षस हूँ…” Prabhas की “The Raja Saab” कब होगी बड़े पर्दे पर रिलीज़? टीज़र देख फैन्स बोले “वाह, अब होगी खतरनाक जंग!”

The Raja Saab Movie, 2026: प्रभास (Prabhas)की चर्चित फिल्म “द राजा साब” का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। ड़ायरेक्टर मारुति की इस हॉरर फैंटेसी फिल्म ने पहले…

The Raja Saab Movie, 2026: प्रभास (Prabhas)की चर्चित फिल्म “द राजा साब” का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। ड़ायरेक्टर मारुति की इस हॉरर फैंटेसी फिल्म ने पहले ही दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता जगा दी थी। अब ट्रेलर के साथ मेकर्स ने एक बड़ा ऐलान किया है फिल्म की रिलीज़ डेट बदलकर 9 जनवरी 2026 कर दी गई है। यह फैसला पोंगल सीज़न को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पहले फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होने वाली थी।

कहानी की झलक

ट्रेलर की शुरुआत में प्रभास, बोमन ईरानी के किरदार के सामने हिप्नोटिज़्म की स्थिति में दिखाई देते हैं। अचानक वह चिल्लाते हुए कहते हैं कि उन्होंने एक हत्या होते हुए देखी है। इसके बाद कहानी एक रहस्यमयी किले में पहुंचती है, जहां प्रभास और उनकी टीम एक खतरनाक योजना को अंजाम देने की कोशिश करते हैं।

यहीं उनकी भिड़ंत होती है संजय दत्त (Sanjay Dutt) के किरदार से, जो एक्सॉर्सिस्ट, साइकेट्रिस्ट और हिप्नोटिस्ट तीनों का मिला-जुला रूप है। इसके बाद शुरू होती है दिमाग और अंधेरे शक्तियों की टक्कर। प्रभास अलग-अलग अवतारों में नजर आते हैं और यहां तक कहते हैं – “मैं ही राक्षस हूं।”*वहीं संजय दत्त का किरदार भी उतना ही शक्तिशाली दिखता है।

फिल्म की खासियत

“द राजा साब” को ड़ायरेक्टर मारुति ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में प्रभास के साथ मलविका मोहनन, निधि अग्रवाल और ऋद्धि कुमार नजर आएंगी। इसके अलावा बोमन ईरानी और संजय दत्त लीड़ रोल में हैं।

फिल्म के संगीत का जिम्मा थमन एस ने लिया है। सिनेमैटोग्राफी कार्तिक पलानी ने की है, जबकि एडिटिंग कोटागिरी वेंकटेश्वर राव ने संभाली है। प्रोडक्शन डिज़ाइन का काम राजीवन ने किया है।

कुल मिलाकर, “द राजा साब” ट्रेलर दर्शकों को रोमांच, हॉरर और फैंटेसी से भरी एक नई दुनिया में ले जाने का वादा करता है। अब 9 जनवरी 2026 का इंतजार और भी खास हो गया है।

Ananya Verma

Recent Posts

Guwahati firing: गुवाहाटी में होटल के अंदर खूनी वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग 4 लोगों की मौत, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…

Last Updated: October 26, 2026 23:35:44 IST

कोटा में एक दिन में दो छात्रों की मौत से सनसनी, कोई JEE तो कोई NEET की कर रहा था तैयारी

Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…

Last Updated: October 26, 2026 23:06:05 IST

Supaul murder case: इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज के बाद तलाक पर ठनी, पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया

Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…

Last Updated: October 26, 2026 22:55:07 IST

राजस्थान हाई कोर्ट में प्रेम विवाह केस के बाद हड़कंप, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, बालकनी से लटका युवक

Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को…

Last Updated: October 26, 2026 22:36:34 IST

यूपी पुलिस की जांच पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, निर्दोष ने जेल में बिताए 6 साल; सरकार देगी 6 लाख रुपये

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यूपी पुलिस को फटकार लगाई है. वजह…

Last Updated: October 26, 2026 22:09:46 IST

SIR पर सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग का जवाब, ज्ञानेश कुमार को लेकर कही ये बात, जानें हलफनामे में क्या-क्या कहा

SIR Voter List Verification: ,SIR यानी वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर…

Last Updated: October 26, 2026 21:57:35 IST