<

Tesla Model Y L भारत में लॉन्च, लग्जरी फीचर्स के साथ मिलेगी 681 KM की रेंज, पावर में भी काफी दमदार

इस कार में आपको शानदार डिजाइन मिलने के साथ ही साथ एक बेहतरीन स्पेस भी मिलती है. कार में 6 लोग आराम से बैठकर यात्रा कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इस कार की खासियत के बारे में.

Tesla Model Y L:  दुनिया की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Model Y L को भारत में लॉन्च कर दिया है. इस कार के लॉन्च होने के बाद से ही भारत में कई बड़ी एसयूवी और लग्जरी कारों का मुकाबला काफी बढ़ गया है. SUV Model Y L 3 रो वाली एक इलेक्ट्रिक कार है, जो लग्जरी होने के साथ ही साथ फीचर्स में भी काफी दमदार है. मीडिया रिपोर्ट्स के ये स्टैंडर्ड मॉडल Y का लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन है. इस कार में आपको लंबी यात्रा के दौरान काफी कंफर्ट महसूस होगा.

इस कार में आपको शानदार डिजाइन मिलने के साथ ही साथ एक बेहतरीन स्पेस भी मिलती है. कार में 6 लोग आराम से बैठकर यात्रा कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इस कार की खासियत के बारे में. 

681 KM की जबरदस्त रेंज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Tesla Model Y L में आपको एक जबरदस्त रेंज देखने के लिए मिलती है. इस सेगमेंट में आने वाली अन्य कारों के मुकाबले इलेक्ट्रिक कार में आपको ज्यादा अच्छी रेंज मिल सकती है. Tesla Model Y L में आपको सिंगल या फुल चार्ज होने पर 681 किलोमीटर की दमदार रेंज देखने के लिए मिलेगी. इसके अलावा यह कार सिर्फ 5 सेकंड में 0 से 100 km/h की स्पीड तय करने में सक्षम है. इसके अलावा इसकी टॉप स्पीड 201 km/h मानी जाती है.  अन्य कारों के मुताबिक यह चार्ज भी जल्दी और आसानी से हो जाती है. 

फीचर्स में भी काफी दमदार

Tesla Model Y L कई लग्जरी फीचर्स के साथ ही बेहतरीन एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आती है. इस कार में आपको 16 इंच का टचस्क्रीन मिलने के साथ ही साथ 8 इंच का रियर इंफोटेनमेंट डिस्प्ले भी देखने के लिए मिल जाती है. इस कार में आपको साउंड इंसुलेशन और स्मार्ट टेक्नोलॉजी देखने के लिए मिल जाएगी. इसमें आपको नए और लेटेस्ट फीचर मिलते हैं. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Gold Price Today 27 October 2026: सोने की कीमतों में तेजी, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव

Gold Price Today 27 October 2026: सोने की कीमतों में सोमवार को तेजी दर्ज की…

Last Updated: October 27, 2026 10:23:21 IST

Silver Price Today: चांदी के भाव में फिर बड़ा उलटफेर! 1 किलो की कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Silver Price Today 27 October 2026: चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. सोमवार…

Last Updated: October 27, 2026 09:44:06 IST

UP Petrol Diesel Price: लखनऊ से नोएडा तक कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम? यहां देखें पूरी लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 27, 2026 08:50:08 IST

Tamil Nadu Jailbreak: रात के अंधेरे में 17 कैदी फरार! स्टाफ पर हमला कर मचाई अफरा-तफरी; थेनी जेल में हुआ बड़ा कांड

Tamil Nadu Jailbreak: तमिलनाडु की थेनी सब-जेल से 17 कैदी फरार हो गए. कैदियों ने…

Last Updated: October 27, 2026 08:10:00 IST

Petrol Diesel Rate Today: कहीं पेट्रोल महंगा तो कहीं डीजल के दाम में अंतर, देखें पूरी लिस्ट

Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं. दिल्ली, मुंबई,…

Last Updated: October 27, 2026 07:50:13 IST