<

Car Care Tips: गर्मियों में फीका पड़ गया है कार का रंग? ये आसान स्टेप्स अपनाकर बरकरार रखें गाड़ी की चमक

Car Care Tips for Summer: अगर आप चिलचिलाती धूप में अगर आप अपनी कार को खड़ा कर रहे हैं तो ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखने के साथ ही सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Car Care Tips for Summer: गर्मियों के मौसम में विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है फिर वह चाहे इंसान हो या कार हो. चिलचिलाती धूप में कार या बाइक की भी देखभाल करना एक चुनौतीपूर्ण काम है. आपने देखा होगा कि कई बार गर्मियों के मौसम में जब हम कार को लंबे समय के लिए धूप में खड़ी कर देते हैं तो ऐसे में कई बार कार का रंग धीरे-धीरे उड़ने लग जाता है या फिर फीका पड़ जाता है. तेज धूप, बढ़ता तापमान और सूरज की हानिकारक UV किरणें कार के पेंट पर सीधेतौर पर असर डालती हैं.

अगर आप चिलचिलाती धूप में अगर आप अपनी कार को खड़ा कर रहे हैं तो ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखने के साथ ही सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए. चलिए जानते हैं इसके बारे में. 

1. धूप में न पार्क करें कार

अगर आप उन लोगों में से हैं, जो अपनी कार को गर्मियों के मौसम में भी धूप में पार्क करते हैं तो ऐसा करना सही नहीं है. इस तरह करना आपकी कार को नुकसान पहुंचा सकती है. इसके लिए आपको धूप में कार को बिलकुल नहीं पार्क करना चाहिए. अगर आप धूप में कार पार्क कर रहे हैं तो ऐसे में जरूरी है कि कार को कवर से ढककर रखें या फिर छांव में खड़ी करें. इसके अलाव आपको धूप में कार को धोने से भी बचना चाहिए. 

2. सफाई का रखें ध्यान

अगर आपकी कार का रंग भी गर्मियों में फीका पड़ने लगा है तो ऐसे में कार की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें. इसके लिए आपको कार को धूल-मिट्टी और गंदगी को नियमित तौर पर साफ करते रहना चाहिए. इसके लिए आपको साफ कपड़े से कार को रोजाना पोछते रहना चाहिए ताकि कार का रंग फेड न हो और कार की चमक पहले की तरह ही बरकरार रहे. 

3. कार को कवर करके रखें

कार को कवर करके रखना गाड़ी को न केवल धूप से बचाए रखने के लिए बेहतर है, बल्कि ऐसा करने से आपकी कार का रंग भी फेड होने से बचा रहता है. इसके लिए आपको कार को पूरी तरह से प्रोटेक्ट करना चाहिए. ऐसे में आप कार पर पीपीएफ जैसी प्रोटेक्टिव लेयर चढ़वाने के साथ-साथ सही वैक्स का इस्तेमाल करें और गाड़ी को हमेशा एक अच्छे कवर से ढ़ककर रखना जरूरी है. 

ये भी पढ़ें:-2026 Volkswagen Taigun facelift vs Honda Elevate में से कौन सी कार ज्यादा दमदार? फीचर्स में कौन किससे आगे

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST