<

Naturally Aspirated vs Turbo Charged: कार में कौन सा इंजन किफायती? किसमें मिलेगी दमदार पावर

इतना ही नहीं इसके साथ-साथ किस इंजन का मेनटेनेंस कम होता है. क्योंकि, देखा जाए तो कार में सबसे जरूरी चीज इंजन ही होता है, जो आपकी कार की परफॉर्मेंस को बढ़ाने में मदद करता है. चलिए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में.

Types of Engine in Cars: कार में जबतक दमदार इंजन न हो तो ऐसे में कार को ड्राइव करने का मजा नहीं आता है. अगर इंजन बेहतरीन पावर और माइलेज निकालकर दे रहा है तो इससे कार को ड्राइव करने का मजा दोगुना हो जाता है. इसलिए अगर आप कोई भी कार ले रहे हैं तो ऐसे में सबसे पहले उसके इंजन के बारे में जानकारी ले लेना बेहद जरूरी होता है. कार को खरीदने से पहले आपको यह जान लेना चाहिए कि आपके लिए कौन सा इंजन ज्यादा किफायती होता है.

इतना ही नहीं इसके साथ-साथ किस इंजन का मेनटेनेंस कम होता है. क्योंकि, देखा जाए तो कार में सबसे जरूरी चीज इंजन ही होता है, जो आपकी कार की परफॉर्मेंस को बढ़ाने में मदद करता है. चलिए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में. 

नैचुरली एस्पिरेटेड (NA) इंजन

बात करें अगर नैचुरली एस्पिरेटेड (NA) इंजन की तो यह इंजन काफी किफायती और अच्छा माना जाता है. आजकल बहुत सी कारों में नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया जा रहा है. आमतौर पर इसे ज्यादा भरोसेमंद और जल्दी रिस्पॉन्स करने वाला इंजन माना जाता है. शहरों के ट्रैफिक में यह इंजन काफी बेहतरीन प्रदर्शन करता है. माना जाता है कि यह इंजन आपकी रोजमर्रा की ड्राइविंग को काफी आसान बनाता है. अगर आपकी रनिंग शहर में है और आपको कार को बहुत ज्यादा नहीं ड्राइव करनी होती है तो ऐसे में नैचुरली एस्पिरेटेड वाली कार लेना एक बेहतर विकल्प हो सकता है. मारुति और हुंडई की कई कारों में आपको यह इंजन देखने के लिए मिल जाता है. 

टर्बोचार्ज्ड इंजन

आजकल बहुत सी कारों में टर्बोचार्ज्ड इंजन भी देखने के लिए मिल जाता है. देखा जाए तो इस इंजन को काफी एडवांस और आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस माना जाता है. यह इंजन बेहतरीन पावर और टॉर्क जनरेट करने का काम करता है. इस इंजन वाली कारों में आपको अन्य इंजन के मुकाबले न केवल ज्यादा पावर बल्कि, बेहतर पिकअप भी देखने के लिए मिल जाता है. हालांकि, कुछ मामलों में यह इंजन कई बार टर्बो लैग की समस्या का भी कारण बन सकता है. आप अपनी जरूरत के हिसाब से किसी भी इंजन वाली कार को चुन सकते हैं. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Guwahati firing: गुवाहाटी में होटल के अंदर खूनी वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग 4 लोगों की मौत, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…

Last Updated: October 26, 2026 23:35:44 IST

कोटा में एक दिन में दो छात्रों की मौत से सनसनी, कोई JEE तो कोई NEET की कर रहा था तैयारी

Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…

Last Updated: October 26, 2026 23:06:05 IST

Supaul murder case: इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज के बाद तलाक पर ठनी, पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया

Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…

Last Updated: October 26, 2026 22:55:07 IST

राजस्थान हाई कोर्ट में प्रेम विवाह केस के बाद हड़कंप, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, बालकनी से लटका युवक

Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को…

Last Updated: October 26, 2026 22:36:34 IST

यूपी पुलिस की जांच पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, निर्दोष ने जेल में बिताए 6 साल; सरकार देगी 6 लाख रुपये

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यूपी पुलिस को फटकार लगाई है. वजह…

Last Updated: October 26, 2026 22:09:46 IST

SIR पर सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग का जवाब, ज्ञानेश कुमार को लेकर कही ये बात, जानें हलफनामे में क्या-क्या कहा

SIR Voter List Verification: ,SIR यानी वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर…

Last Updated: October 26, 2026 21:57:35 IST