Virat Kohli No.1 ODI batter: विराट कोहली एक बार फिर वनडे क्रिकेट में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं, कोहली ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर नंबर-1 का ताज अपने नाम किया. देखें ताजा रैंकिंग अपडेट...
Virat Kohli No.1 ODI Batter: भारत के स्टार बल्लेबाजी विराट कोहली को वनडे क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम मिला है. विराट कोहली एक बार फिर वनडे क्रिकेट में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली ने 1,403 दिनों बाद वनडे में नंबर-1 का ताज अपने नाम किया है. वह जुलाई 2021 के बाद एक बार फिर नंबर 1 के पायदान पर वापस लौटे हैं. बुधवार (14 जनवरी) को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ओर से ताजा वनडे रैंकिंग जारी की गई. इस रैंकिंग में विराट कोहली सबसे ऊपर पहुंच गए हैं. उन्होंने भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है, जो अभी तक वनडे में नंबर-1 थे. रोहित शर्मा इस रैंकिंग में तीसरे नंबर पर आ गए हैं.
बता दें कि विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपनी पिछली 5 पारियों में लगातार 50 से ज्यादा स्कोर किया है. इसमें 2 शतक भी शामिल है. अपने आखिरी मुकाबले में विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 93 रनों की शानदार पारी खेली थी.
ICC की ताजा वनडे रैंकिंग में विराट कोहली ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 का ताज हासिल कर लिया है. वनडे में विराट कोहली की 785 रेटिंग प्वाइंट के साथ नंबर-1 पर आ गए हैं. वहीं, रोहित शर्मा पहले नंबर से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उनके खाते में 775 रेटिंग प्वाइंट हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डैरिल मिचेल मौजूद हैं, जो विराट कोहली से सिर्फ 1 प्वाइंट पीछे हैं. डैरिल मिचेल के खाते में 784 रेटिंग प्वाइंट हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ आखिरी वनडे मुकाबले में 84 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी.
बता दें कि विराट कोहली पहली बार अक्टूबर 2013 में ICC की वनडे रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था. अभी तक विराट कोहली कुल 825 दिनों तक नंबर-1 पर रह चुके हैं, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज के लिए सबसे ज्यादा है. वहीं, इस मामले में विराट कोहली दुनिया में 10वें नंबर पर हैं.
Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…
When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…
Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…
Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…
Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…
Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…