<

गर्म हवा दे रहा है आपका कूलर? इन आसान ट्रिक्स को जरूर करें फॉलो, मिलेगी AC जैसी ठंडी कूलिंग

इसके लिए आपको कोई खास ट्रिक अपनाने की जरूरत नहीं है, बल्कि कुछ स्मार्ट सेटिंग्स करने के साथ ही साथ अच्छा रखरखाव करने से आसानी से कूलिंग में सुधार कर पाएंगे. चलिए जानते हैं इनके बारे में.

Tricks to increase Cooling of cooler: इन दिनों गर्मियों का मौसम पीक पर है. गर्मी से राहत पाने के लिए हर कोई ऐसी का सहारा नहीं लेता अभी भी ज्यादातर लोग कूलर का इस्तेमाल करते हैं. कूलर गर्मियों से राहत पाने का एक अच्छा विकल्प जरूर है, लेकिन कई बार कूलर उतनी अच्छी और ठंडी हवा नहीं दे पाता है, जिससे कि गर्मी से बचा जा सके. हालांकि, कुछ आसान ट्रिक्स को अपनाकर आप आसानी से कूलर को मेनटेन करके ठंडी हवा ले सकते हैं. इसके बाद आपका कूलर भी ऐसी जैसी ठंडी कूलिंग कर पाएगा.

इसके लिए आपको कोई खास ट्रिक अपनाने की जरूरत नहीं है, बल्कि कुछ स्मार्ट सेटिंग्स करने के साथ ही साथ अच्छा रखरखाव करने से आसानी से कूलिंग में सुधार कर पाएंगे. चलिए जानते हैं इनके बारे में. 

1. समय-समय पर बदलें पैड

कूलर सही हवा नहीं दे तो इसके पीछे कई बार घास (पैड) नहीं बदलना भी एक बड़ा कारण माना जाता है. घास यानि पैड अगर खराब हो तो ऐसी स्थिति में आपका कूलर ठीक तरह से हवा देने में सक्षम नहीं रहता है. अगर आप पुरानी घास के साथ ही कूलर चला रहे हैं तो ऐसे में घास को समय-समय पर बदलना शुरु कर दें. दरअसल, पुरानी घास इस्तेमाल करने से कूलर कई बार और गर्म हवा देने लगता है. 

2. पंप और मोटर की करें जांच

अगर आपका कूलर ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है या फिर ठंडी हवा नहीं दे रहा है तो ऐसे में कई बार पंप और मोटर का ठीक से काम नहीं करना भी जिम्मेदार माना जाता है. कूलिंग को बढ़ाने के लिए आपको मोटर की स्पीड को चेक करने के साथ ही साथ यह भी देखना चाहिए कि पंप ठीक से पानी पहुंचा भी रहा है या फिर नहीं. अगर आप यह सभी चजें चेक करते हैं तो कूलर ठंडी हवा जरूर देगा. 

इसे भी पढ़ें: 2026 Volkswagen Taigun facelift vs Honda Elevate में से कौन सी कार ज्यादा दमदार? फीचर्स में कौन किससे आगे

3. कूलर को सही जगह रखना जरूरी

कुछ लोग कई बार चिलचिलाती गर्मी में कूलर को बंद कमरे में रख देते हैं. बंद कमरे में कूलर रखकर चलाना ज्यादातर मामलों में कम असरदार माना जाता है. इसके लिए बेहतर तरीका यह है कि कूलर को हमेशा दरवाजे या फिर खिड़की के पास ही रखकर चलाएं. दरअसल, बाहर की हवा मिलने से कूलर की कूलिंग ज्यादा बेहतर तरीके से हो पाती है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST