<

Triumph 350cc vs 400cc में कितना अंतर, रोजाना के लिए बेहतर या हाईवे पर रोमांच में आएगा मजा

ट्रायम्फ 350 को हाल ही में अपडेट करके 400 सीसी को लॉन्च किया गया है. दोनों बाइक्स लगभग एक जैसी हैं लेकिन इंजन अपडेट के साथ आ रही है. ये बाइक रोजमर्रा के साथ ही हाईवे पर रोमांच के लिए एक बेहतर ऑप्शन है.

Triumph 350cc vs 400cc: ट्रायम्फ 350 सीसी और ट्रायम्फ 400 सीसी बनावट में तो काफी हद तक एक जैसे हैं लेकिन दोनों को अलग-अलग उद्देश्य के लिए डिजाइन किया गया है. ट्रायम्फ 350 सीसी रोजमर्रा के लिए बेहतरीन ऑप्शन है. वहीं ट्रायम्फ 400 सीसी को खासतौर पर हाईवे पर रोमांच पसंद करने वालों के लिए बनाया गया है. नए 350 सीसी मॉडल 398 सीसी टीआर-सीरीज इंजन के छोटे आकार के इंजन ऑप्शन्स हैं. अगर दोनों के इंजन की बात करें, तो ट्रायम्फ 350 में 349 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 37 पीएस की पावर देता है और 32 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं ट्रायम्फ 400 में 398 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 40-42 बीएचपी की पावर देता है और 37 एनएम टॉर्क जनरेट करता है.

क्या है दोनों की खासियत?

ट्रायम्फ 350 में 349 सीसी का इंजन दिया गया है, जो लगभग 37 पीएस की पावर और 32 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. ये लगभग 9 सेकंड में 0-100 किलोमीटर की स्पीड तक पहुंच सकता है. ये रोजाना के लिए एक बेहतर ऑप्शन है और शहर की सड़कों के लिए भी एक बेहतरीन ऑप्शन है. वहीं ट्रायम्फ 400 में 398 सीसी का इंजन दिया गया है. ये 120 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड तक स्थिर रहने के लिए बेहतरीन ऑप्शन है. ये रोजाना के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है और ये हाईवे पर रोमांच वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है.

दोनों में है लिक्विड कूल्ड इंजन

दोनों ही बाइक्स में लिक्विड-कूल्ड सिंगल सिलेंडर दिया गया है, जो भारी ट्रैफिक में दाहिनी ओर गर्मी महसूस कराता है. बाइक चालकों का मानना है कि 400 सीसी वाली ये बाइक 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पर भी स्थिर रह सकती है. छठे गियर में जाते-जाते बाइक आराम से लंबी दूरी तक क्रूजिंग की जा सकती है. 400 सीसी वर्जन का पावर-टू-वेट अनुपात बेहतर है, यानी वजन के मुकाबले इंजन ज्यादा ताकतवर है. इसके कारण इसकी टॉप स्पीड और हाई-स्पीड परफॉर्मेंस मजबूत और स्थिर बनी रहती हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

1 नवंबर से लागू होगा CNAP नियम, अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा नाम, ऐसे काम करेगी नई सर्विस

CNAP Service: 1 नवंबर 2026 से भारत में 4G और 5G नेटवर्क पर CNAP सर्विस…

Last Updated: October 31, 2026 11:35:31 IST

Caught on camera:पुलिस वाले को जकड़ भाभी ने किया ऐसा कांड, देख फटी रह जाएंगी आंखे; देखें वीडियो

Caught on camera: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के नुनारी गांव में जमीन विवाद सुलझाने…

Last Updated: October 31, 2026 11:00:53 IST

Gold Price 31 October 2026: सोना खरीदने का शानदार मौका? गोल्ड के दाम में गिरावट; जानें ताजा रेट

Gold Price Today 31 October 2026: 31 अक्टूबर की सुबह देश भर के बड़े शहरों…

Last Updated: October 31, 2026 10:29:47 IST

Watch Video: रफीक चाचा को रात में होता था अकेलापन महसूस, 70 साल की उम्र में किया निकाह, बोले- हमे जरूरत…

Watch Video: बहराइच में 70 साल की उम्र में शादी करने वाले रफीक अहमद बाबा…

Last Updated: October 31, 2026 09:04:57 IST