<

triumph speed 400 vs honda hness cb350: कौन है अपने सेगमेंट की बेस्ट, फीचर्स और परफॉर्मेंस में क्या है अंतर

किसी भी बाइक को खरीदने से पहले आपको उसकी पर्फॉमेंस, इंजन और माइलेज आदि की जानकारी ले लेनी चाहिए. चलिए जानते हैं दोनों बाइकों की कीमत, फीचर्स और माइलेज आदि में क्या अंतर है.

triumph speed 400 vs honda hness cb350: स्पोर्ट्स बाइक का चलन और क्रेज लोगों में आज से नहीं बल्कि, लंबे समय से रहा है. पिछले कुछ समय से स्पोर्ट्स के साथ-साथ एडवेंचर बाइकें भी काफी ट्रेंड में आई हैं. स्पोर्ट्स बाइक का शौक रखने वाले बहुत से लोग triumph speed 400 को पसंद करते हैं. इस बाइक का सीधा मुकाबला honda hness cb350 से किया जाता है. अगर आप 350 से लेकर 400 सीसी इंजन के साथ कोई बाइक लेना चाहते हैं तो दोनों ही बाइकें आपके लिए किफायती और बेस्ट रहने वाली हैं.

किसी भी बाइक को खरीदने से पहले आपको उसकी पर्फॉमेंस, इंजन और माइलेज आदि की जानकारी ले लेनी चाहिए. चलिए जानते हैं दोनों बाइकों की कीमत, फीचर्स और माइलेज आदि में क्या अंतर है.

फीचर्स में कौन ज्यादा आगे?

अगर बात करें फीचर्स की तो triumph speed 400 में आपको स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल मिलने के अलावा ड्युल चैनल ABS और LED लाइटिंग का भी ऑप्शन देखने के लिए मिल जाता है. वहीं, इस बाइक में USB-C चार्जिंग पोर्ट भी देखने के लिए मिल जाता है. वहीं, देखा जाए तो honda hness cb350 में आपको  ड्यूल चैनल ABS के साथ-साथ फुल एलईडी लाइटिंग सेटअप और स्लिपर क्लच भी मिल सकता है. इस बाइक में आपको Honda Selectable Torque Control (HSTC) के अलावा Honda Smartphone Voice Control (HSVCS) भी दिया जाता है. हालांकि, यह अभी तक भारत में लॉन्च नहीं की गई है. 

परफॉर्मेंस में क्या है हाल?

परफॉर्मेंस की बात की जाए तो triumph speed 400 में आपको  349cc DOHC का सिंगल सिलेंडर इंजन देखने के लिए मिलता है. यह इंजन 29.1 PS की पावर देने के साथ ही साथ 29.6 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. इस बाइक में आपको 6 स्पीड गियरबॉक्स देखने के लिए मिलता है. वहीं, Honda CB350 H’ness में आपको 348.36cc का एयर लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन देखने के लिए मिल जाता है. यह बाइक 21 PS की पावर देने के अलावा 30 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. इसमें आपको 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स भी देखने के लिए मिल जाता है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST

IND VS WI: क्या इस बार भी बनेगा 800 से ज्यादा रन? या होगी विकेटों की पतझड़; जानें रोहित शर्मा को कितनी सुट करती है ये पिच

IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…

Last Updated: October 3, 2026 09:09:10 IST

IND vs PAK Asian Games: भारत-पाक फाइनल पर बारिश का साया, जानिए रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा गोल्ड?

IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 09:06:27 IST