triumph speed 400 vs honda hness cb350: स्पोर्ट्स बाइक का चलन और क्रेज लोगों में आज से नहीं बल्कि, लंबे समय से रहा है. पिछले कुछ समय से स्पोर्ट्स के साथ-साथ एडवेंचर बाइकें भी काफी ट्रेंड में आई हैं. स्पोर्ट्स बाइक का शौक रखने वाले बहुत से लोग triumph speed 400 को पसंद करते हैं. इस बाइक का सीधा मुकाबला honda hness cb350 से किया जाता है. अगर आप 350 से लेकर 400 सीसी इंजन के साथ कोई बाइक लेना चाहते हैं तो दोनों ही बाइकें आपके लिए किफायती और बेस्ट रहने वाली हैं.
किसी भी बाइक को खरीदने से पहले आपको उसकी पर्फॉमेंस, इंजन और माइलेज आदि की जानकारी ले लेनी चाहिए. चलिए जानते हैं दोनों बाइकों की कीमत, फीचर्स और माइलेज आदि में क्या अंतर है.
फीचर्स में कौन ज्यादा आगे?
अगर बात करें फीचर्स की तो triumph speed 400 में आपको स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल मिलने के अलावा ड्युल चैनल ABS और LED लाइटिंग का भी ऑप्शन देखने के लिए मिल जाता है. वहीं, इस बाइक में USB-C चार्जिंग पोर्ट भी देखने के लिए मिल जाता है. वहीं, देखा जाए तो honda hness cb350 में आपको ड्यूल चैनल ABS के साथ-साथ फुल एलईडी लाइटिंग सेटअप और स्लिपर क्लच भी मिल सकता है. इस बाइक में आपको Honda Selectable Torque Control (HSTC) के अलावा Honda Smartphone Voice Control (HSVCS) भी दिया जाता है. हालांकि, यह अभी तक भारत में लॉन्च नहीं की गई है.
परफॉर्मेंस में क्या है हाल?
परफॉर्मेंस की बात की जाए तो triumph speed 400 में आपको 349cc DOHC का सिंगल सिलेंडर इंजन देखने के लिए मिलता है. यह इंजन 29.1 PS की पावर देने के साथ ही साथ 29.6 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. इस बाइक में आपको 6 स्पीड गियरबॉक्स देखने के लिए मिलता है. वहीं, Honda CB350 H’ness में आपको 348.36cc का एयर लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन देखने के लिए मिल जाता है. यह बाइक 21 PS की पावर देने के अलावा 30 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. इसमें आपको 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स भी देखने के लिए मिल जाता है.