<

125 CC में कौन सी बाइक देती है अच्छा माइलेज? जानें टीवीएस रेडर और बजाज पल्सर 125 में से कौन है ज्यादा बेहतर

TVS Raider 125 or Pulsar 125:  अगर आप 125 सीसी की अच्छी माइलेज वाली बाइक देख रहे हैं तो बजाज पल्सर और टीवीएस की रेडर को चुन सकते हैं. अब इन दोनों बाइकों को लेकर भी लोग काफी कंफ्यूज होते हैं. आइए जानते हैं इन दोनों में से ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक कौन सी है.

TVS Raider 125 or Pulsar 125: गाड़ी या बाइक खरीदते समय हमेशा माइलेज को हमेशा ध्यान रखना चाहिए. कई बार खराब माइलेज वाली बाइक लेने के बाद उसपर पेट्रोल और मेंटेनेंस में अधिक पैसा खर्च करना पड़ता है. माइलेज के लिए आमतौर पर 100 से 125 सीसी की बाइक लेना पसंद करते हैं. 125 सीसी में आने वाली बाइकें अच्छा माइलेज देती हैं. यही कारण है कि ज्यादा सीसी की बाइकें बनाने वाली कंपनियं भी अब 125 सीसी की बाइकों में डील कर रही हैं.

TVS Raider 125 or Pulsar 125:  अगर आप 125 सीसी की अच्छी माइलेज वाली बाइक देख रहे हैं तो बजाज पल्सर और टीवीएस की रेडर को चुन सकते हैं. अब इन दोनों बाइकों को लेकर भी लोग काफी कंफ्यूज होते हैं. आइए जानते हैं इन दोनों में से ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक कौन सी है. 

टीवीएस रेडर देती है इतना माइलेज

टीवीएस की रेडर को बाजार में उतरे हुए अभी ज्यादा साल नहीं हुए हैं, लेकिन अपनी पर्फॉमेंस के दम पर इस बाइक ने अपनी अच्छी खासी पकड़ बना ली है. 125 सीसी का हल्का इंजन होने के चलते यह बाइक आपको 50 से 60 के बीच का माइलेज आसानी से देती है. 10 लीटर की पेट्रोल टैंक के साथ आने वाली यह बाइक ईको और पावर मोड में आती है, जो अलग-अलग माइलेज निकालकर देती हैं. हाइवे पर यह बाइक आपको 60 से ज्यादा का माइलेज भी निकालकर देती है. 

बजाज पल्सर का माइलेज

पल्सर बजाज की काफी पुरानी बाइक है, जो पहले 150, 180 और 220 सीसी के इंजन के साथ आती थी. लेकिन, इंजन हेवी होने के कारण यह अच्छा माइलेज नहीं निकाल पाती थी. यही कारण है कि इस बाइक को अब 125 सीसी में लॉन्च किया गया है. 125 सीसी के इंजन में यह बाइक आपको 50 से 55 के बीच का माइलेज निकालकर देती है. हालांकि, रेडर के मुकाबले यह माइलेज थोड़ी कम है. 

पर्फॉमेंस में कैसी हैं दोनो बाइकें?

दोनों बाइकों के पर्फॉमेंस की बात करें तो दोनों ही बाइकें अच्छी हैं. लेकिन, हल्का इंजन होने के कारण रेडर की एक्सेलेरेशन पावर ज्यादा अच्छी है. वहीं, टॉप स्पीड के मामले में पल्सर ज्यादा आगे निकल जाती है. रेडर 11.2 बीएचपी की पावर के साथ-साथ 11.2 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है. वहीं, पल्सर 11.8 बीएचपी की पावर के साथ-साथ 10.8 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST