Best Smartphones in India: भारत में इस साल एक के बाद एक स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं. सभी स्मार्टफोन्स अन्य फोन बनाने वाली कंपनियों का कॉम्पिटिशन बढ़ा रही हैं. जिससे स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अपने फोन में लेटेस्ट और एडवांस वर्जन के साथ इसे लॉन्च कर रही हैं. गूगल की पिक्सल सीरीज अपने स्मार्टफोन को लेकर काफी चर्चा में है. Vivo iQOO 15 Ultra का मुकाबला Google Pixel 10 से किया जा रहा है. हालांकि, Vivo iQOO 15 Ultra अभी भारत में लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन फरवरी के आखिर तक इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने की उम्मीद है.
यह दोनों स्मार्टफोन्स आपस में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं. चलिए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन में से कौन सा लेना ज्यादा किफायती माना जाता है.
कैमरा क्वालिटी में कौन है बेस्ट?
Vivo iQOO 15 Ultra और Google Pixel 10 दोनों ही स्मार्टफोन्स कैमरा के मामले में काफी किफायती साबित हो सकते हैं. वीवो में आपको 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है, जो 3x टेलिफोटो पेरिस्कोप और अल्ट्रा वाइड सेंसर के साथ आता है. इसके साथ ही आपको इस स्मार्टफोन में आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. वहीं, Google Pixel 10 में आपको 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलने के साथ ही 13 MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 10.8 MP 5x telephoto lens मिलता है.
फीचर्स की तुलना में कौन बेस्ट
अगर दोनों स्मार्टफोन्स के फीचर्स की तुलना की जाए तो ऐसे में यह दोनों में ही लेटेस्ट फीचर्स मिलते है. Vivo iQOO 15 Ultra में आपको Snapdragon 8 Elite Gen 5 chipset देखने के लिए मिलती है. इसके साथ ही साथ 7,400mAh बैटरी मिलती है. वहीं, Google Pixel 10 में आपको 4970mAh बैटरी भी देखने के लिए मिलती है. इसके साथ ही साथ 30W चार्जिंग और शानदार AI कैमरा फीचर्स भी देखने के लिए मिलते हैं.
क्या हैं दोनों के प्राइज
Vivo iQOO 15 Ultra की भारत में अभी बिक्री शुरू नहीं हुई है, लेकिन यह स्मार्टफोन आपको 72000 रुपये से लेकर 78000 रुपये तक की कीमत पर देखने के लिए मिल सकता है. इसके साथ ही पिक्सल 10 आपको 71000 से लेकर 75000 रुपये की कीमत पर देखने को मिलेगा.