<

ADAS टेक्नोलॉजी क्या है? गाड़ियों में क्यों पड़ती है इसकी जरूरत, जाने सुरक्षित ड्राइविंग के लिए कितना जरूरी

बहुत से लोग शायद इस फीचर के बारे में नहीं जानते होंगे, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से कार में आने वाला यह सेफ्टी फीचर काफी जबरदस्त माना जाता है. चलिए आपको बताते हैं आखिर ADAS क्या होता है और किस काम आता है.

ADAS technology in Cars: पहले की तुलना में आज की व्यस्त सड़कों पर गाड़ी चलाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण जरूर हुआ है. यही कारण है कि पिछले कुछ सालों में सड़क दुर्घटना के मामले ज्यादा देखे जा रहे हैं. हालांकि, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री लगातार ऐसी टेक्नोलॉजी विकसित कर रही है जो, सुरक्षा के लिहाज से बेहतर हो. इसे देखते हुए अब ज्यादातर कारों में 6 एयरबैग्स उपलब्ध करा दिए गए हैं. ज्यादातर गाड़ियों में अब ADAS का फीचर दे दिया गया है.

बहुत से लोग शायद इस फीचर के बारे में नहीं जानते होंगे, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से कार में आने वाला यह सेफ्टी फीचर काफी जबरदस्त माना जाता है. चलिए आपको बताते हैं आखिर ADAS क्या होता है और किस काम आता है. 

क्या होता है ADAS?

ADAS (Advanced Driver Assistance System) कार में आने वाला बेहद खास फीचर है, जिसे आधुनिक कारों में लगा एक इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम माना जाता है. यह ड्राइवर के लिए एक असिस्टेंस की तरह काम करता है. यह फीचर कार को दुर्घटना से बचाने में मदद करता है. यह अपने इलेक्ट्रनिक सिस्टम के जरिए ड्राइवर को रास्ते भर सचेत करता रहता है और कार को सेफ्टी से चलाने की सभी जरूरी टिप्स देता है. ADAS के आने से अब पहले के मुकाबले ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित माना जा सकता है .

कार में कैसे काम करता है ADAS फीचर?

ADAS एक एडवांस सिस्टम या फीचर है, जो सेंसर, कैमरा और राडार का इस्तेमाल करके ड्राइवर को ड्राइविंग लेन से बाहर जाने पर चेतावनी देता है साथ ही वॉर्निंग लाइट या बीप के जरिए ड्राइवर को बार-बार अलर्ट करता रहता है. यह फीचर आपके आस-पास चल रही गाड़ियों के डिस्टेंस को नापने के साथ ही स्पीड को भी उसी तरह रखता है, जिससे कार की टक्कर न हो सके. ADAS इमरजेंसी ब्रेक लगाने से लेकर स्टीयरिंग को सही रखने तक में मदद करता है. 

सुरक्षा के लिहाज से कितना जरूरी है ADAS?

केवल भारत में ही नहीं, बल्कि हर जगह ADAS को सुरक्षा के लिहाज से एक जरूरी फीचर माना गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फीचर सड़क दुर्घटनाओं को 40-60% तक कम कर सकता है. ड्राइवर अगर अलर्ट रहे तो इससे एक्सीडेंट होने की आशंका काफी कम हो जाती है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

टेलीग्राम और इंस्टाग्राम से चल रही थी साजिश! ATS ने लखनऊ रेलवे स्टेशन उड़ाने की आतंकी योजना की नाकाम

UP ATS action Lucknow: यूपी ATS ने पाकिस्तानी हैंडलर्स और कट्टरपंथी समूहों के इशारे पर…

Last Updated: April 4, 2026 23:13:33 IST

कुल्लू में गहरी खाई में गिरी पर्यटकों से भरी ट्रैवलर, कई लोगों की मौत; 15 को निकाला गया सुरक्षित

Himachal Accident News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में पर्यटकों से भरी एक ट्रैवलर गहरी खाई…

Last Updated: April 4, 2026 22:49:48 IST

121 अश्लील वीडियो, नौकरी के बहाने कई महिलाओं का रेप… नासिक में अशोक खरात जैसा एक और कांड आया सामने

Nashik Extortion Case Twist: सतपुर इलाके से शुरू हुए एक रंगदारी (extortion) के मामले ने…

Last Updated: April 4, 2026 22:35:12 IST

हिमंत बिस्वा सरमा पहली बार कब और किस सीट से बने विधायक, राजनीति में आने से पहले क्या करते थे?

Himanta Biswa Sarma Profile: असम में विधानसभा चुनाव को लेकर 9 अप्रैल को वोट डाले…

Last Updated: April 4, 2026 21:03:00 IST

जीभ पर बार-बार क्यों हो जाते हैं सफेद छाले? किन बीमारियों का है संकेत, डॉक्टर से समझें कारण और बचाव

Mouth ulcers sign: आमतौर पर माना जाता है कि, जीभ पर सफेद छाले पेट की…

Last Updated: April 4, 2026 20:28:30 IST