<

Blue Aadhaar Card बनवाना क्यों है जरूरी, जान लें पूरी जानकारी नहीं तो पछताएंगे!

Blue Aadhaar Card: क्या आपने कभी ब्लू आधार कार्ड के बारे में सुना है? अगर नहीं तो यहां पर हम आपके लिए बता दें कि ब्लू आधार कार्ड बच्चों के लिए बनवाया जाता है. पढ़ें पूरी जानकारी.

Blue Aadhaar Card: भारत में आधार कार्ड वर्तमान में सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है. यह आपकी पहचान बताने से लेकर हर जगह लगने वाला 11 नंबर का अहम दस्तावेज है. लेकिन, क्या आपने कभी ब्लू आधार कार्ड के बारे में सुना है? अगर नहीं तो यहां पर हम आपके लिए बता दें कि ब्लू आधार कार्ड बच्चों के लिए बनवाया जाता है. इसका रंग नीला होने से इसे ब्लू आधार कार्ड कहते हैं.’ब्लू आधार कार्ड’ को बाल आधार भी कहते हैं. यह कार्ड 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बनने वाला एक अहम दस्तावेज है. इसे बनवाने के लिए बच्चों के बायोमेट्रिक की आवश्यकता नहीं होती बल्कि यह माता-पिता के आधार लिंक से बनाया जाता है और इसमें बच्चे का फोटो लगता है. 

जरूरी है ब्लू आधार कार्ड

ब्लू आधार कार्ड बनवाने के लिए आपको आधार सेंटर तक जाने की जरूरत नहीं होती है. क्योंकि UIDAI अधिकारी खुद आपके घर आकर बच्चे का आधार बनाएंगे. बता दें कि पहले यह कार्ड बनवाने के लिए बर्थ सर्टफिकेट की जरूरत होती थी लेकिन अब प्रमाणपत्र की जरूरत भी नहीं होती. बाल आधार कार्ड 90 दिनों के भीतर आपके पते पर पहुंच जाता है. इसे बनवाने से सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है. इसलिए लोग बाल आधार कार्ड बनवाते हैं. 

इस प्रोसेस को करें फॉलो

  • ब्लू आधार कार्ड बनवाने के लिए आपको UIDAI के ऑफिशियल वेबसाइट www.UIDAI.gov.in पर जाना होगा.
  • यहां आपको आधार कार्ड क लिंक शो होगा, इस पर क्लिक करें.
  • इसके बाद एक नई विंडो ओपन होगी, यहां आपको अपने बच्चे का नाम, मोबाइल नंबर, EMAIL ID जैसी डिटेल्स भरनी होंगी.
  • अब बच्चे का बर्थ प्लेस (जहां बच्चे का जन्म हुआ)पूरा एड्रेस, जिला- राज्य जैसी डिटेल्स भरें.
  • ध्यान से भरी हुई डिटेल्स को चेक करें और फॉर्म सबमिट कर दें.

जब आप ऑनलाइन प्रकिया को पूरा कर लें तो एक बार UIDAI सेंटर पर जाना होगा. इसके लिए आपको एक अपॉइंटमेंट का विकल्प भी दिखाई देगा. इस विकल्प को सलेक्ट करके आप अपॉइंटमेंट ले सकते हैं. बता दूं कि इसके लिए आपको अलग से कोई चार्ज देना नहीं पड़ता है. अब आप भी अपने बच्चों के लिए ब्लू आधार कार्ड बनवा लें और कई तरह की सरकारी योजनाओं का लाभ लें. बाद में आप इसे अपडेट भी करा सकते हैं. इससे पहले की आप किसी तरह की योजना के लाभ लेने से चूकें, इसे अभी ऑनलाइन कर दें. यह बच्चे के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट होता है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST