<
Categories: मनोरंजन

कौन हैं Karina Kubiliute? कार्तिक आर्यन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड, गोवी के बीच पर मना रहे है साथ में वेकेशन! जानें एक्टर की मिस्ट्री गर्ल

Kartik Aaryan Rumoured Girlfriend: क्या कार्तिक आर्यन कर रहे हैं नई लड़की को डेट? खबरों के बाजार में फैल रही है तेजी से अफावाहें. आइये जानते हैं कार्तिक आर्यन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड करिना क्यूबिलियूटे कौन है?

Kartik Aaryan Rumoured Girlfriend Karina Kubiliute: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में आए हैं और फिर एक्टर का नाम एक खूबसूरत लड़की से जोड़ा जा रहा है. इस समय कार्तिक आर्यन गोवा में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं और वहीं से एक्टर की कुछ ऐसी तस्वीरें लीक हुई है, जिसमें वो एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं, जिसका नाम करिना क्यूबिलियूटे बताया जा रहा है. तस्वीरें वायरल होने के बाद खबरों के बाजार में चर्चा फैली है कि कार्तिक आर्यन इस मिस्ट्री गर्ल को डेट कर रहे हैं और उनके साथ गोवा में वेकेशन मना रहे हैं. 

कार्तिक आर्यन की तस्वीरें वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई है क्या सच में कार्तिक किसी नई लड़की को डेट कर रहे हैं? क्या दोनों साथ गोवा में छुट्टियां मना रहे थे? इन्हीं सवालों के साथ कार्तिक आर्यन और करिना क्यूबिलियूटे के बीच डेटिंग रूमर्स तेज हो गए है. फैंस इस मिस्ट्री गर्ल के बारे में जानने के लिए बेहद एक्साइटेड हो गए हैं. आइये जानते है यहां कार्तिक आर्यन की मिस्ट्री गर्ल के करिना क्यूबिलियूटे कौन हाै

कौन है करिना क्यूबिलियूटे?

करिना क्यूबिलियूटे महज 17 साल की हैं और वो यूके के रहती है और वहा के कार्लाइल कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं। करिना क्यूबिलियूटे का जन्म जून 2008 में हुआ था और वो अब जून 2026 में 18 साल की हो जाएंगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करिना की जड़ें लिथुआनिया से जुड़ी हैं, लेकिन उनकी परवरिश इंग्लैंड के कार्लाइल और वेदराल इलाके में हुई है. कॉलेज से पहले करिना क्यूबिलियूटे ने कार्लाइल के स्कॉटबी प्राइमरी स्कूल से पढ़ाई की थी। करिना ने साल 2019 में उन्होंने एक स्कूल फंडरेजर के दौरान डोनट डिजाइन कॉम्पिटिशन भी जीता है.  

Karina Kubiliute

करिना क्यूबिलियूटे के परिवार के बारे में

करिना की मां का नाम जोविता क्यूबिलिएने-थॉम्पसन है, जो इंग्लैंड के कंब्रिया इलाके में रहती है और वहां कई हॉस्पिटैलिटी बिजनेस चलाती हैं. करिना क्यूबिलियूटे की मां खासतौर पर बिजनेसवुमन के लिए नेटवर्किंग इवेंट्स को आयोजित करने के लिए जानी जाती हैं. इसके अलावा करिना क्यूबिलियूटे करिना के सौतेले पिता का नाम डेविड थॉम्पसन है, जो एक ब्रिटिश नागरिक हैं और वो अपने फैमिली बिजनेस में मदद करते हैं।

कैसे शुरू हुई कार्तिक आर्यन और करिना क्यूबिलियूटे की डेटिंग अफवाह?

कार्तिक आर्यन और करिना क्यूबिलियूटे की डेटिंग की अफवाह का पूरा मामला तब शुरू हुआ था, जब एक्टर ने अपने गोवा वेकेशन से एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह बीच पर सुकून के पल एंजॉय करते दिख रहे थे. इस फोटो के सामने आने के बाद Reddit यूजर्स ने देखा कि करिना क्यूबिलियूटे ने भी उसी समय पर सोशल मीडिया उसी जगह से मिलती-जुलती तस्वीरें पोस्ट की हैं. इसके बाद क्या होना था, सोशल मीडिया पर लोगों ने कार्तिक आर्यन और करिना क्यूबिलियूटे तस्वीरों की तुलना शुरू कर दी बीच का बैकग्राउंड, सन लाउंजर्स, सेटअप और यहां तक कि तौलिये की पोजिशन तक को एक  जैसा बताया जाने लगा. इसके बाद अफेयर की अफवाह ने एसी आग पकड़ी की रूकने का नाम ही नहीं ले रही. सोशल मीडिया  पर कई यूजर्स ने तो यह तक दावा किया है कि कार्तिक पहले से करिना को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे थे, लेकिन तस्वीरों के वायरल होने के बाद, उन्होंने उसे अनफॉलो कर दिया है. हालांकि, इन सभी दावों की कोई पुष्टि नहीं है और ये सब सोशल मीडिया पर चल रहे अटकलें ही हैं.

Karina Kubiliute

करिना कुबिलियूटे ने लगाया अफवाहों पर फुलस्टॉप

इन खबरों के फैलने के बाद करिना क्यूबिलियूटे ने खुद इन डेटिंग रूमर्स को खारिज कर दिया है और कहा है कि वह कार्तिक आर्यन की गर्लफ्रेंड नहीं हैं.  ऐसे में यह साबीत हो गा है कि कार्तिक आर्यन और करिना के रिश्ते को लेकर जो भी बातें  फैल रही हैं, वो सिर्फ अफवाह है। ऐसे में यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं है सेलिब्रिटीज की जिंदगी में छोटी-सी चीज भी बड़ा मुद्दा बन जाती है और खबर हैडलाइन में छा जाती है, वही सोशल मीडिया इस सब आग की तरह फैल रही खबरों पर आग में घी डालने का काम करता है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना 2026: पात्रता, उम्र, पेंशन राशि और आवेदन का तरीका जानें

Delhi Old Age Pension Scheme 2026: दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र, आय सीमा,…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:28 IST

DA Hike 2026: दिल्ली के 4,000 कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, अब ₹18,000 के साथ मिलेगा महंगाई भत्ता

DA Hike 2026: दिल्ली MCD के करीब 4,000 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को अब पे मैट्रिक्स…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:20 IST

स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग 2026 में पारुल विश्वविद्यालय के 8 शोधकर्ता शामिल

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर: वडोदरा स्थित पारूल विश्वविद्यालय के आठ शोधकर्ताओं को विश्व के…

Last Updated: October 26, 2026 12:07:20 IST

Rahul Gandhi: अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस में जश्न

Rahul Gandhi: अदालत ने राहुल गांधी को बरी करते हुए कहा कि उनके बयान को…

Last Updated: October 26, 2026 11:56:19 IST

Delhi North Block fire: दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में कैसे लगी आग? फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद

Delhi North Block fire:नॉर्थ ब्लॉक में एक बॉयलर में शॉर्ट सर्किट से आग गई थी.…

Last Updated: October 26, 2026 12:22:39 IST