<

iPhone यूजर्स पर Darksword spyware का खतरा, चोरी हो सकता है डेटा, ऐप्पल ने किया अलर्ट

माना जा रहा है कि यह स्पाईवेयर आईफोन यूजर्स को वित्तीय नुकसान भी पहुंचा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्पाईवेयर आईफोन्स पर अटैक कर रहा है, जिससे यूजर्स का डेटा चोरी हो सकता है.

What is DarkSword: iPhones को वैसे तो दुनिया का सबसे सुरक्षित और खासकर डेटा प्राइवेसी वाला फोन माना जाता है. बहुत से लोग तो डेटा को सुरक्षित रखने के लिए भी आईफोन्स लेते हैं. लेकिन, हाल ही में आईफोन यूजर्स के लिए एक खबर आई है, जिसमें आईफोन इस्तेमाल करने वाले लोगों के डेटा पर खतरा दिखाई दे रहा है. DarkSword नाम के एक नए स्पाईवेयर ने आईफोन यूज़र्स को डरा दिया है. गूगल द्वारा इस स्पाईवेयर को Darksword का नाम दिया गया है.

माना जा रहा है कि यह स्पाईवेयर आईफोन यूजर्स को वित्तीय नुकसान भी पहुंचा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्पाईवेयर आईफोन्स पर अटैक कर रहा है, जिससे यूजर्स का डेटा चोरी हो सकता है. 

चोरी हो सकता है डेटा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्पाईवेयर से आईफोन यूजर्स को खतरा है. दरअसल, इससे यूजर्स का डेटा गलत जगह जा सकता है और चोरी भी हो सकता है. गूगल ने iOS यूजर्स को इस स्पाईवेयर को लेकर अलर्ट भी किया है. गूगल ने यूजर्स को सचेत करते हुए कहा कि एक गलत वेबसाइट पर क्लिक करने मात्र से भी उनका डेटा चोरी हो सकता है. इसलिए इससे सतर्क रहने की जरूरत है. DarkSword बहुत जल्दी और चपचाप डेटा चुराता है, जिससे हो सकता है कि कुछ समय तक आपको अपना डेटा चोरी होने की जानकारी भी न हो. 

पैसों का भी हो सकता है नुकसान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक DarkSword  सिस्टम से व्हाट्स एप और टेलिग्राम के जरिए ब्राउजिंग हिस्ट्री के साथ-साथ मैसेज, पासवर्ड और फोटो के साथ ही सेंसेटिव डेटा को एक्सेस करता है. इस तरह से आपको वित्तीय नुकसान पहुंच सकता है और हो सकता है कि आप बैंक अकाउंट खाली होने के भी शिकार हो जाएं. गूगल थ्रेट इंटेलीजेंस ग्रुप की मानें तो इस स्पाइवेयर ने आईफोन के पुराने iOS वर्जन में कुछ चीजें खंगालकर कुछ गलतियों की पहचान की है. इसलिए इससे सावधान रहना बेहद जरूरी है. यह किसी भी वर्जन पर अटैक कर सकता है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

IND vs NZ: रोहित-विराट को रोकने के लिए न्यूजीलैंड ने बनाया खास प्लान, मिचेल सैंटनर ने गेंदबाजों को दी ये सलाह

Mitchell Santner on Rohit Sharma and Virat Kohli: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले…

Last Updated: November 3, 2026 18:31:59 IST

भोपाल में खड़ी कार के बोनट में छिपा मिला 8 फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Bhopal Python Rescue: भोपाल के सूरज नगर में एक खड़ी कार के बोनट के नीचे…

Last Updated: November 3, 2026 18:14:21 IST

CBSE Board Date Sheet 2027: कब जारी होगी 10वीं-12वीं की डेटशीट? जानें संभावित तारीख और डाउनलोड करने का तरीका

CBSE Board Date Sheet 2027: कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट अभी जारी नहीं हुई…

Last Updated: November 3, 2026 18:12:52 IST

Advait Energy Transitions के Q2 राजस्व में 41% की वृद्धि, PAT में 89% का उछाल

वित्त वर्ष की पहली छमाही में राजस्व 45% बढ़कर ₹400.2 करोड़ और PAT 78% बढ़कर…

Last Updated: November 3, 2026 17:37:19 IST

IPL 2027: हार्दिक पांड्या छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस का साथ! पंजाब किंग्स से होगी डील, अर्शदीप सिंह की होगी एंट्री

IPL 2027: आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस छोड़कर पंजाब किंग्स में…

Last Updated: November 3, 2026 17:29:18 IST