सही स्ट्रेटेजी और फंडामेंटल जानकारी नहीं होने के चलते लोग एक दिम में ही ट्रेडिंग में हजारों लाखों रुपये गवां भी देते हैं. इसलिए अगर आप भी Intraday Trading करने की सोच रहे हैं तो पहले इस लेख को जरूर पढ़ लें.
what is intraday trading: पिछले कुछ सालों में ट्रेडिंग का नाम न केवल लोकप्रिय हुआ है, बल्कि ट्रेडिंग की ओर लोगों का रुझान भी काफी बढ़ा है. सोशल मीडिया पर अक्सर लोग दावा करते हैं कि वे ट्रेडिंग से लाखों रुपये कमाते हैं. हालांकि, ट्रैडिंग कई तरीके की होती हहै. लेकिन ज्यादातर लोग Intraday Trading का डजिक्र करते हैं. लक्या वाकई में ट्रेडिंग से पैसे कमाए जा सकते हैं. लेकिन, इसमें 90 फीसदी से ज्यादा लोगों काो घाटा भी झेलना पड़ता है.
सही स्ट्रेटेजी और फंडामेंटल जानकारी नहीं होने के चलते लोग एक दिम में ही ट्रेडिंग में हजारों लाखों रुपये गवां भी देते हैं. इसलिए अगर आप भी Intraday Trading करने की सोच रहे हैं तो पहले इस लेख को जरूर पढ़ लें.
Intraday Trading शेयर मार्केट में निवेश करने या पैसे कमाने का तरीका है. इसके तहत आपको अलग-अलग सेक्टर्स और कंपनियों के शेयर खरीदने होते हैं और मुनाफा होने के बाद उन्हें बेच देना होता है. लेकिन, यह खरीदने और बेचने की पूरी प्रक्रिया आपको केवल एक ही दिन में पूरी करनी होती है. फिर चाहे आपको घाटा हो या मुनाफा. Intraday Trading में आप केवल 9:15 AM से 3:30 PM के बीच ही ट्रेड ले सकते हैं. ट्रेड या शेयर लेने के बाद आपको उसे दिनभर के लिए होल्ड करके पोजिशन लेनी होती, जिसके बाद उसे घाटे या मुनाफे में बेच देना होता है.
Intraday Trading में पैसे बनाना उतना आसान नहीं है, जितना आमतौर पर लोग सोचते हैं. यहां 90 फीसदी से ज्यादा लोगों के फेल होने या घाटा खाने का कारण है कि उन्हें मार्केट के ट्रेंड और मूव्स की सही पहचान नहीं होती है. लोग ठीक से रिसर्च किए बना ही इसमें पैसे लगा देते हैं. ट्रेड लेने के बाद स्टॉप लॉस नहीं लगाना भी इसमें फेल होने का एक बड़ा कारण माना जाता है. कुछ लोग मार्केट के मोमेंटम को नहीं देखते हैं और अपना पुराना लॉस रिकवर करने के चलते और ज्यादा लॉस कर बैठते हैं. वहीं, कई बार कुछ लोग ओवरट्रेडिंग भी कर देते हैं, जिसके चलते उन्हें घाटा उठाना पड़ता है.
Kal Ka Love Rashifal 04 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, बुधवार (04 नवंबर…
Martian meteorite : सहारा रेगिस्तान में 2022 में मिला करीब 800 ग्राम का गुलाबी पत्थर…
IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड का पहला वनडे 4 नवंबर…
Mitchell Santner on Rohit Sharma and Virat Kohli: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले…
Bhopal Python Rescue: भोपाल के सूरज नगर में एक खड़ी कार के बोनट के नीचे…
CBSE Board Date Sheet 2027: कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट अभी जारी नहीं हुई…