<

क्या है E20 Fuel? नॉर्मल पेट्रोल से क्यों है सस्ता, आपकी कार के लिए कितना किफायती, जानें फायदे-नुकसान

सवाल यह उठता है कि आखिर E20 पेट्रोल आपकी कार या वाहनों के लिए कितना सुरक्षित और फायदेमंद रहने वाला है. बहुत से लोग अभी E20 पेट्रोल के बारे में नहीं जानते कि यह फ्यूल आखर है क्या और गाड़ियों के लिए किस तरह से काम करता है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

What is E20 Fuel: भारत में E20 पेट्रोल पिछले कुछ समय से चर्चा का विषय बना हुआ है. E20 यानि पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिला होना. दरअसल, एथेनॉल एक प्रकार का बायोफ्यूल है, जिसे मक्के और गन्ने जैसी फसलों से तैयार किया जाता है. केंद्र सरकार द्वारा तेस कंपनियों को आदेश दिए गए हैं कि वे एक अप्रैल 2026 से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 95 RON वाला एथेनॉल मिला हुआ पेट्रोल बेचें. इससे किसानों को भी फायदा पहुंचेगा. एक अप्रैल से इस फैसले को देश के सभी राज्यों में लागू किए जाने की बात कही जा रही है.

सवाल यह उठता है कि आखिर E20 पेट्रोल आपकी कार या वाहनों के लिए कितना सुरक्षित और फायदेमंद रहने वाला है. बहुत से लोग अभी E20 पेट्रोल के बारे में नहीं जानते कि यह फ्यूल आखर है क्या और गाड़ियों के लिए किस तरह से काम करता है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. 

क्या है E20 पेट्रोल?

E20 पेट्रोल एक प्रकार का ईंधन यानि फ्यूल है, जिसे गाड़ियों में इस्तेमाल किया जाता है. इस फ्यूल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाया जाता है. वहीं, इसमें 80 फीसदी सामान्य पेट्रोल (Petrol Prices Hike) की मात्रा होती है. यह बायोफ्यूल किसानों द्वारा गन्ने और मक्के की फसलों से तैयार किया जाता है. माना जाता है कि वाहनों में इसका इस्तेमाल करने से प्रदूषण कम होता है. सरकार भी देश में इस फ्यूल को इस्तेमाल करने पर जोर दे रही है. माना जा रहा है कि 2014-15 से अब तक एथेनॉल मिश्रण की वजह से देश ने लगभग 1.40 लाख करोड़ रुपये बचाए जा चुके हैं. इसे बाहर से इंपोर्ट नहीं करना पड़ा. 

क्या E20 पेट्रोल गाड़ियों के लिए फायदेमंद है?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक E20 पेट्रोल गाड़ियों के लिए कई तरीकों से फायदेमंद भी माना जाता है. इस फ्यूल को इस्तेमाल करने से इंजन में कार्बन की मात्रा कम होती है साथ ही इसमें गंदगी नहीं जमती है. वहीं, यह फ्यूल की एक्सेलेरेशन के लिए भी बेहतर माना जाता है, जिससे आपकी ड्राइविंग एक्सपीरिएंस में सुधार होता है. इसके साथ ही साथ यह रेगुलर पेट्रोल के मुकाबले सस्ता भी पड़ता है. दरअसल, इसके एथेनॉल देश में ही बनता है, जिससे हमें विदेशों से ज्यादा फ्यूल इंपोर् नहीं करना पड़ता है इसलिए यह सस्ता पड़ता है. 

E20 पेट्रोल के नुकसान

E20 पेट्रोल कुछ मायनों में आपकी कार के लिए नुकसानदायक भी हो सकत है. मीडिया रिपोरट्स के मुताबिक इस फ्यूल को इस्तेमाल करने से इंजन डैमेज होने या इंजन का तापमान बढ़ने जैसी समस्या हो सकती है. साथ ही साथ यह फ्यूल आपकी मेंनटेनेंस कॉस्ट भी बढ़ा सकता है. इसके साथ ही सबसे बड़ा असर आपके वाहन की माइलेज पर पड़ सकता है. इसे इस्तेमाल करने से माइलेज कम हो सकती है.  

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST