<

मोबाइल में क्या होता है Emergency SOS Feature, मुसीबत में कैसे आता है काम, जानें कैसे करें इस फीचर की सेटिंग

यह सेफ्टी फीचर एंडरॉइड और आईफोन दोनों ही स्मार्टफोन्स के लिए काफी उपयोगी है. चलिए जानते हैं क्या है इमरजेंसी सेटिंग (SOS) और इसे अपने फोन में कैसे लगाएं.

Emergency SOS Feature: स्मार्टफोन केवल मनोरंजन और समय बिताने के लिए ही नहीं होता है. अगर आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल ठीक तरह से करते हैं तो इससे आपको काफी कुछ सीखने के लिए भी मिलता है. स्मार्टफोन आपके लिए एक सुरक्षा का विकल्प भी बनता है. स्मार्टफोन में आप इमरजेंसी सेटिंग करके खुद को और अपने परिवार के लोगों को सुरक्षित महसूस करा सकते हैं. इसके लिए आपको मोबाइल में इमरजेंसी सेटिंग (SOS) को लगा लेना चाहिए. यह एक सेफ्टी फीचर के तौर पर काम करके मुसीबत के समय में आपके परिजनों को अलर्ट करने का काम करता है.

यह सेफ्टी फीचर एंडरॉइड और आईफोन दोनों ही स्मार्टफोन्स के लिए काफी उपयोगी है. चलिए जानते हैं क्या है इमरजेंसी सेटिंग (SOS) और इसे अपने फोन में कैसे लगाएं. 

क्या है इमरजेंसी सेटिंग SOS?

इमरजेंसी सेटिंग SOS एक प्रकार का सेफ्टी फीचर है, जो आपको सभी स्मार्टफोन्स में देखने के लिए मिलता है फिर वह आईफोन हो या एक सामान्य सा एंड्रॉइड फोन ही क्यों न हो. यह सेफ्टी फीचर अगर आप अपने स्मार्टफोन में ऑन करके रखते हैं तो इससे आप अपनी खास लोगों को अपनी करंट लोकेशन भेज सकते हैं. यही नहीं, अगर आपके फोन में यह फीचर है तो मुसीबत के समय आप सीधे पुलिस या मेडिकल सेवाओं से जुड़े अन्य नंबर डायल करके मदद ले सकते हैं. एक एक सीक्रेट फीचर के तौर पर चुपचाप काम करता है. 

कैसे काम करता है यह फीचर

आसान शब्दों में समझें तो SOS (Save Our Souls) एक प्रकार का ऐसा टेक्नोलॉजिकल या इलेक्ट्रॉनिक बटन है, जिसे दबाते ही आप इमरजेंसी की घोषणा कर देते हैं. इस बटन को दबाते ही आपातकालीन सेवाओं जैसे फायर, एंबुलेंस और पुलिस तक आपकी लोकेशन पहुंच जाती है, जिससे उन्हें पता चल जाता है कि आप किसी मुसीबत में हैं और वे तुरंत आपकी सेवा के लिए पहुंच जाते हैं. 

कैसे करें इमरजेंसी सेटिंग (SOS) की सेटिंग

अगर आप अपने स्मार्टफोन में इमरजेंसी SOS की सेटिंग करना चाहते हैं तो ऐसे में सबसे पहले अपने स्मार्टफोन की सेटिंग पर जाए और Settings > Safety & Emergency > Emergency SOS पर क्लिक करें. अब आपको एक पावर बटन नजर आएगी, जिसे आपको 3 से 5 बार दबाकर Emergency Services (112) को कॉल करने के साथ-साथ मेडिकल जानकारी और लोकेशन को शेयर करने के ऑप्शन को एक्टिव करना है. लीजिए आपकी इमरजेंसी सेटिंग हो गई है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Kanya Pujan 2026: अष्टमी-नवमी पर कब करें कन्या पूजन? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और हवन का तरीका

Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…

Last Updated: October 18, 2026 22:38:25 IST

Lawrence Bishnoi gang audio: टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई ने क्यों किया हमला? ऑडियो में खुली वजह, सलमान खान को भी धमकी

Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…

Last Updated: October 18, 2026 21:53:56 IST

Omar Abdullah marriage: इंग्लैंड में शादी करने वाले हैं उमर अब्दुल्ला? निधि राजदान को लेकर चर्चा, 40 मेहमानों का दावा

Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…

Last Updated: October 18, 2026 21:23:19 IST

Tiger Shroff firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता, CM फडणवीस सख्त, जांच में जुटीं 12 टीमें

Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…

Last Updated: October 18, 2026 20:45:00 IST

Punjab road accident: सड़क पर काम कर रहे थे 23 मजदूर, तभी काल बनकर दौड़ी कार, पंजाब में 8 की मौत

Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…

Last Updated: October 18, 2026 19:14:12 IST