यह कोड आपकी बाइक के लॉक सिलेंडर के कटिंग पैटर्न को दिखाता है. यह वही कोड है, जिसे देखकर कई बार डीलर डुप्लीकेट चाबी बनाते हैं. यह कोड वैसे तो 3 से 6 अंकों का होता है और इसे Key ID Tag भी कहा जाता है.
what is key code: आमतौर पर नई बाइक खरीदते समय डीलरशिप द्वारा दो अलग-अलग चाबियां दी जाती हैं. लेकिन, शायद ही कोई इस बात पर गौर करता है कि उस चाबी पर कुछ छोटे-छोटे अक्षर या कोड बने होते हैं. आमतौर पर यह कोड A324, KX119, 8743 या इससे भी छोटे होते हैं. देखने में भले ही यह आम लगे लेकिन, यह बाइक की सुरक्षा और सुविधा से जुड़ा बहुत जरूरी कोड होता है.
यह कोड आपकी बाइक के लॉक सिलेंडर के कटिंग पैटर्न को दिखाता है. यह वही कोड है, जिसे देखकर कई बार डीलर डुप्लीकेट चाबी बनाते हैं. यह कोड वैसे तो 3 से 6 अंकों का होता है और इसे Key ID Tag भी कहा जाता है.
अमूमन लोग बाइक की चाबी खराब हो जाने या काम नहीं करने पर डीलरशिप या किसी चाबी बनाने वाले एक्सपर्ट के पास जाते हैं. ऐसे में डीलर आपके इन्ही कोड को Key Cutting Machine में डालता है, जिससे ठीक उसी पैटर्न में एक नई चाबी बनाई जा सके. अगर आपकी चाबी खो गई है और आपको यह कोड याद है तो भी आप इसकी मदद से नई चाबी बनवा सकते हैं. इसे बनाने की प्रक्रिया बेहद आसान है. Locksmith बिना आपके बाइक के लॉक को तोड़े एक नई चाबी बनाकर आपको दे सकता है. हालांकि, यह सिस्टम बाइक, कार, स्कूटी और अन्य वाहनों में भी काम करता है.
आपको अपने की कोड की किसी के साथ शेयर करने से बचना चाहिए क्योंकि सुरक्षा के लिहाज से ऐसा करना आपके लिए ठीक नहीं है. अगर आपकी बाइक या कार की चाबी का की कोड किसी के हाथ लग जाए तो उस कोड की मदद से वह वैसी ही ओरिजिनल चाबी बनवाकर आपके वाहन को चोरी कर सकता है.
यह कोड आपकी गाड़ी के लिए डिजिटल फिंगरप्रिंट की तरह काम करता है. अगर यह मेटल का टुकड़ा या चाबी खो जाए तो आपको कंपनी के पास जाना चाहिए ताकि वे पुरानी चाबी के सिग्नल को डी रजिस्टर्ड भी कर सकें. हालांकि, आपको नए वाहन के साथ दिए जाने वाले इस कोड को अपनी गाड़ी के पेपर्स के साथ में ही संभालकर रखना चाहिए.
Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…
Jyoti Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की एक…
Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…
Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…
ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…
Karwa Chauth for Unmarried Girls: करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियां भी अपने मंगेतर के लिए…