WhatsApp Guest Calling Feature: कंपनी के मुताबिक, गेस्ट कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होगी और इस पर कॉल करने के लिए समय की कोई सीमा नहीं होगी. यह फीचर ऑफिस मीटिंग, ऑनलाइन क्लास और उन परिस्थितियों में उपयोगी हो सकता है, जहां लोग अपना व्हाट्सऐप अकाउंट बनाए बिना किसी बातचीत में शामिल होना चाहते हैं.
WhatsApp गेस्ट कॉलिंग फीचर
WhatsApp Guest Calling Feature: आज के डिजिटल दौर में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो मेटा (Meta) के लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp का इस्तेमाल न करता हो. इसके बावजूद कंपनी उन लोगों तक भी अपनी पहुंच बढ़ाने की कोशिश कर रही है, जिन्होंने अब तक व्हाट्सऐप पर अकाउंट नहीं बनाया है. इसी दिशा में कंपनी ने एक नया गेस्ट कॉलिंग फीचर (Guest Calling Feature) पेश किया है. इसकी मदद से यूजर्स ऐसे लोगों को भी व्हाट्सऐप कॉल में शामिल होने का न्योता दे सकेंगे, जिनके फोन में न तो व्हाट्सऐप ऐप इंस्टॉल है और न ही उनका इस प्लेटफॉर्म पर कोई अकाउंट है.पहले की तरह यह सुविधा भी मुफ्त होगी. कंपनी के मुताबिक, गेस्ट कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होगी और इस पर कॉल करने के लिए समय की कोई सीमा नहीं होगी. यह फीचर ऑफिस मीटिंग, ऑनलाइन क्लास और उन परिस्थितियों में उपयोगी हो सकता है, जहां लोग अपना व्हाट्सऐप अकाउंट बनाए बिना किसी बातचीत में शामिल होना चाहते हैं.
व्हाट्सऐप ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि यह फीचर यूजर्स के लिए धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है. हालांकि, इसे सभी लोगों तक पहुंचने में कुछ समय लग सकता है. WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐप के नए वर्जन में यह विकल्प दिखाई दे रहा है, लेकिन इसकी उपलब्धता यूजर के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है.
व्हाट्सऐप के नए गेस्ट कॉलिंग फीचर का इस्तेमाल करना काफी आसान है. इसके लिए कॉल में शामिल होने वाले व्यक्ति को व्हाट्सऐप पर अकाउंट बनाने या अपने फोन में ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी. कॉल शुरू करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
व्हाट्सऐप का नया गेस्ट कॉलिंग फीचर सिर्फ दो लोगों के बीच बातचीत तक सीमित नहीं है. इसके जरिए वन-टू-वन कॉल के साथ ग्रुप कॉल भी की जा सकती है. इसमें अधिकतम 32 प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं.इस फीचर में स्क्रीन शेयरिंग, इमोजी रिएक्शन और बातचीत के दौरान बोलने के लिए हाथ उठाने जैसे विकल्प भी मिलेंगे. यानी बिना व्हाट्सऐप अकाउंट वाला व्यक्ति भी ऑनलाइन मीटिंग में सक्रिय रूप से हिस्सा ले सकेगा.
हालांकि, गेस्ट यूजर्स के लिए कुछ सीमाएं भी तय की गई हैं. वे कॉल में शामिल दूसरे लोगों के फोन नंबर नहीं देख सकेंगे. इसके अलावा, वे मैसेज नहीं भेज पाएंगे और न ही अपनी तरफ से दूसरे लोगों को सीधे कॉल में जोड़ सकेंगे. ध्यान देने वाली बात यह है कि गेस्ट कॉल का लिंक केवल वही व्यक्ति बना सकता है, जिसके पास व्हाट्सऐप अकाउंट है.
व्हाट्सऐप सिर्फ गेस्ट कॉलिंग तक ही सीमित नहीं रहने वाला है. कंपनी ऑनलाइन मीटिंग शेड्यूल करने वाले यूजर्स के लिए एक और सुविधा पर काम कर रही है. योजना के मुताबिक, कंपनी इस साल के आखिर में Google Calendar और Microsoft Outlook के साथ कैलेंडर इंटीग्रेशन पेश कर सकती है.
इस सुविधा की मदद से यूजर्स प्लगइन के जरिए अपने व्हाट्सऐप अकाउंट को कनेक्ट कर सकेंगे और कैलेंडर इनविटेशन में व्हाट्सऐप कॉल का लिंक जोड़ पाएंगे. इसके बाद आमंत्रित लोग बिना व्हाट्सऐप अकाउंट के भी कॉल में शामिल हो सकेंगे. इस बदलाव से उन लोगों के साथ ऑनलाइन मीटिंग करना आसान हो सकता है, जो आपके नियमित व्हाट्सऐप कॉन्टैक्ट्स में शामिल नहीं हैं. फिलहाल, जिन यूजर्स के ऐप में गेस्ट कॉलिंग का विकल्प नहीं आया है, उन्हें इसके रोलआउट होने का इंतजार करना होगा.
पानीपत में स्कूल से लौटते समय दूसरी कक्षा का एक छात्र ऋतिक सात फुट गहरे…
Silver Price Today 16 October 2026: आज आपके शहर में चांदी का भाव कितना है?…
Gold Price Today 16 October 2026: देश में सोने की कीमतों में 16 अक्टूबर को…
Anushka Yadav On Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव के आरोपों पर अनुष्का यादव ने…
Elon Musk Flying Car: एलन मस्क की Tesla Roadster 2 ने टेक्सास में हवा में…
UP Petrol Diesel Price Today: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल के ताजा…