<

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी राहत, हाई-सिक्योरिटी मोड हुआ लॉन्च, तीसरी बड़ी टेक कंपनी बनी

Whatsapp New Security Features: व्हाट्सएप ने अपनी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए Whatsapp New Security Features लॉच किया है. देखें इसके फायदे क्या और कैसे होंगे.

Whatsapp New Security Features: मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने यूजर्स की सिक्योरिटी और प्राइवेसी को और मजबूत करने के लिए हाई-सिक्योरिटी मोड लॉन्च कर दिया है. इसी के साथ मंगलवार को व्हाट्सएप उन बड़ी टेक कंपनियों में से एक बन गई जिसने अपने यूजर्स के लिए एक उन्नत सुरक्षा मोड शुरू किया है.

व्हाट्सएप ने लॉन्च किया ‘स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग्स

मेटा की मैसेजिंग सेवा व्हाट्सएप ने एक नया सुरक्षा फीचर “Strict Account Settings को लॉन्च किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया फीचर व्हाट्सएप की सेटिंग्स में एक क्लिक का विकल्प है, जो सुरक्षा उपायों की एक श्रृंखला को सक्रिय करता है.

  • इसमें अज्ञात प्रेषकों से आने वाले मीडिया और अटैचमेंट को ब्लॉक करना
  • लिंक प्रीव्यू से ऑप्ट आउट करना -लिंक पूर्वावलोकन (चैट में यूआरएल दर्ज करने पर दिखाई देने वाले थंबनेल)
  • उपयोगकर्ताओं के फोन में सेव न किए गए संपर्कों से आने वाली कॉल को साइलेंट करना

दिए गए ये तीनो माध्यम, तेज हैकर्स और निगरानी उपकरणों (Spyware) के लिए प्रवेश द्वार माने जाते हैं.

“Strict Account Settings” किसके लिए है?

व्हाट्सएप ने बताया है कि सभी सामान्य चैट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, लेकिन जर्नलिस्ट्स, मानवाधिकार कार्यकर्ता और पब्लिक फिगर्स, बिजनेस यूजर्स अक्सर परिष्कृत साइबर हमलों का निशाना बनती हैं. उन्हीं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अतिरिक्त सुरक्षा परत तैयार की गई है.

“Strict Account Settings” फीचर को कैसे एक्टिवेट करें?

  • सबसे पहले सेटिंग्स पर जाएं.
  • उसके बाद प्रइवेसी पर क्लिक करें
  • एडवांस पर क्लिक करें
  • अब नई फीचर्स को एक्टिवेट करें

इस फीचर्स को बहुत सरल रखा गया है. इसके लिए ज्यादा सोचने समझने के लिए टेक्नीक नहीं दी गई है.

इस फीचर्स से क्या फायदा होगा

  • चैट एक्सपोर्ट, स्क्रीनशॉट और फॉरवर्डिंग पर सख्ती से कार्य होगा
  • किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नोटिफिकेशन प्राप्त होगा
  • किसी नए डिवाइस से लॉग-इन की कोशिश को तुरंत प्रतिबंधित करेगी.
  • लॉग-इन करने के समय अतिरिक्त वेरिफिकेशन की जरूरत पड़ेगी.

Recent Posts

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST