<

क्या आपका स्मार्टफोन भी चार्ज होने में लगा रहा है ज्यादा समय? जानें Slow Charging के पीछे के कुछ कारण और गलतियां

कुछ छोटी-छोटी आदतों में सुधार करके आप आसानी से अपने स्मार्टफोन की बैटरी की सेहत को अच्छा रख सके हैं. चलिए जानते हैं ऐसी कुछ गलतियों के बारे में जिन्हें करके हम अपने स्मार्टफोन की चार्जिंग को बाधित कर रह हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

How to fix slow charging: आज के आधुनिक समय में स्मार्टफोन न केवल गैजेट या एनटरटेंमेंट का जरिया रह गया है, बल्कि स्मार्टफोन हमारी जरूरत बन चुका है. सोशल मीडिया स्क्रॉल करना हो या यूट्यब पर वीडियो देखना हम अपना ज्यादातर समय स्मार्टफोन का इस्तेमाल करके ही बिताते हैं. हम अपने स्मार्टफोन को चार्ज तो करते हैं, लेकिन ऐसी क्या गलतियां कर देते हैं, जिससे बैटरी धीरे-धीरे चार्ज होती है.

कुछ छोटी-छोटी आदतों में सुधार करके आप आसानी से अपने स्मार्टफोन की बैटरी की सेहत को अच्छा रख सके हैं. चलिए जानते हैं ऐसी कुछ गलतियों के बारे में जिन्हें करके हम अपने स्मार्टफोन की चार्जिंग को बाधित कर रह हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. 

1. चार्जिंग के दौरान फोन इस्तेमाल करना

चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल करना एक आम गलती है, जिसे हममे से ज्यादातर लोग करते हैं. आमतौर पर चार्जिंग के दौरान लोग अपने स्मार्टफोन पर वीडियो देखते हैं या गेम खेलते हैं, जिससे बैटरी चार्ज होने से पहले ही कम होने लगती है. 

2. बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स

हममें से ज्यादातर लोग यह गलती करते हैं कि हमारे बैकग्राउंड में तमाम ऐप्स खुली होती हैं और हम अपने स्मार्टफोन को चार्जिंग में लगाए रखते हैं. यह इतनी छोटी बात है कि शायद ही कोई इस बात पर ध्यान देता होगा. लेकिन, बैकग्राउंड में ऐप्स खुली हों तो इसका सीधा असर आपके स्मार्टफोन की बैटरी पर पड़ता है. इसससे बैटरी की हेल्थ खराब होती है.

3. अन्य चार्जर से चार्ज करना

देखा जाए तो यह एक बड़ी गलती है कि आप अपने स्मार्टफोन को किसी दूसरे चार्जर से चार्ज कर रहे हैं. अगर आप ऐसा करते हैं तो धीरे-धीरे करके आपकी बैटरी खराब और डैमेज होने लगती है, जिसका नतीजा है कि आपका स्मार्टफोन बहुत धीरे-धीरे चार्ज होता है. 

4. हीट होने के बावजूद इस्तेमाल करना

अगर आपका स्मार्टफोन हीट हो रहा है और आप इसके बाद भी फोन को चार्ज करते हैं तो ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है. जी हां, इससे आपका फोन और ज्यादा हीट हो सकता है और बैटरी बैकअप कम होने सके साथ-साथ धीरे चार्जिंग भी धीमी हो सकती है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा खेल! यूपी के इन 10 शहरों का नया रेट देखकर चौंक जाएंगे

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम शहर के हिसाब से अलग…

Last Updated: October 7, 2026 08:37:20 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ ने मंगलवार को भी मचाया तहलका! 5 दिन में ₹216 करोड़ पार, अब 250 करोड़ की बारी

Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने सोमवार…

Last Updated: October 7, 2026 08:22:38 IST

प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी के बाद वृंदावन में कैसे हुई 4 छात्रों की मौत?  हैरान करने वाली है पीछे की वजह; मचा हड़कंप

Vrindavan Student Death: हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि एक विद्यार्थी रुद्राक्ष…

Last Updated: October 7, 2026 07:30:37 IST

Petrol Diesel Prices 7 October: पेट्रोल-डीजल के नए कीमतों का एलान, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में क्या है रेट

Petrol Diesel Prices 7 October: आज, 7 अक्टूबर को पेट्रोल, डीज़ल, LPG और CNG की कीमतों…

Last Updated: October 7, 2026 07:21:29 IST