<
Categories: मनोरंजन

अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा से परेशान थीं ट्विंकल खन्ना, अफवाहें सुनकर एक्ट्रेस को मारने वाली थीं थप्पड़

एक समय पर फिल्म इंडस्ट्री में अफवाहें थीं कि प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार का अफेयर है. इन खबरों को सुनकर ट्विंकल खन्ना काफी नाराज हुई थीं. उन्होंने लगभग अक्षय को थप्पड़ मार दिया था.

Priyanka and Twinkle Controversy: एक समय था जब बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी फिल्मों में काफी पसंद की जाती थीं. साल 2003 में आई फिल्म ‘अंदाज’ में दोनों को एक साथ देखा गया और ये फिल्म सुपरहिट हुई. इस फिल्म में अक्षय और प्रियंका के साथ लारा दत्ता भी थीं. इसके बाद दोनों को ‘ऐतराज’ और ‘वक्तः रेस अगेंस्ट टाइम’ जैसी फिल्मों में देखा गया. उस दौरान इंडस्ट्री में अफवाह उड़ी थी कि अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के बीच अफेयर चल रहा है. 

वहीं अक्षय कुमार ट्विंकल खन्ना से पहले ही शादी कर चुके थे. प्रियंका और अक्षय के अफेयर की खबरों को लेकर ट्विंकल खन्ना काफी नाराज हुईं. उन्हें प्रियंका और अक्षय पर काफी गुस्सा आया. एक वक्त पर अक्षय और प्रियंका ‘वक्तः रेस अगेंस्ट टाइम’ फिल्म शूट कर रहे थे. इसी दौरान प्रियंका और ट्विंकल खन्ना के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ. इसी दौरान ट्विंकल सेट पर पहुंच गईं. कहा जाता है कि ट्विंकल इतने गुस्से में थीं कि वे प्रियंका को थप्पड़ मारना चाहती थीं. हालांकि उस समय प्रियंका सेट पर नहीं थीं. 

अक्षय ने किया ऐलान

इसके कारण अक्षय कुमार को ट्विंकल के गुस्से का सामना करना पड़ा. क्रू मेंबर्स के सामने ही दोनों में काफी बहस और झगड़ा हुआ. इसके बाद अक्षय कुमार ने उन्हें काफी समझाया और अपने साथ घर ले गए. इसके बाद अक्षय कुमार ने मीडिया में बयान दिया कि वे आगे से कभी भी प्रियंका के साथ काम नहीं  करेंगे. 

‘आप की अदालत’ के बाद किया प्रियंका के साथ काम

इसके बाद अक्षय कुमार से रजत शर्मा के शो ‘आप की अदालत’ में प्रियंका के साथ अफेयर के बारे में पूछा गया. इस पर अक्षय कुमार ने इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने रानी मुखर्जी के साथ छोड़कर बाकी सबके साथ काम किया है. उन्होंने कहा कि अगर आगे मौका मिलेगा, तो मैं प्रियंका के साथ काम करूंगा. इस इंटरव्यू के बाद अक्षय ने ‘मुझसे शादी करोगे’ में प्रियंका के साथ काम किया.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार

मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:14 IST

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST

Dhanbad News: नशे में धुत यात्री ने शताब्दी ट्रेन में किया हंगामा, 5 शराब की बोतलों के साथ हिरासत में लिया गया पुलिस कर्मी, जानें पूरा मामला

Jharkhand News: शताब्दी एक्सप्रेस में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी एक यात्री को…

Last Updated: October 4, 2026 13:00:53 IST