सही कारण की पहचान करने से आप अनावश्यक खर्च से बच जाते हैं. हालांकि, ऐसी के ठीक से कूलिंग नहीं करने के पीछे बहुत से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. चलिए जानते हैं इन कारणों के बारे में.
गर्मियों के मौसम में AC किसी रामबाण से कम नहीं है. AC का इस्तेमाल करने से काफी हद तक चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलती है. लेकिन सोचिए, अगर आप AC ऑन करें और वह ठंडी हवा देने के बजाय सिर्फ सामान्य सी हवा देने लगे तो आपकी ऐसी लगवाने का क्या फायदा. हालांकि, कुछ मामलों में अगर ऐसी पुराना हो गया है तो ऐसा होना कई बार स्वाभाविक माना जाता है. लेकिन, नए ऐसी में ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती है.
सही कारण की पहचान करने से आप अनावश्यक खर्च से बच जाते हैं. हालांकि, ऐसी के ठीक से कूलिंग नहीं करने के पीछे बहुत से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. चलिए जानते हैं इन कारणों के बारे में.
अगर आपके AC में रेफ्रिजरेंट (गैस) कम या लीक हो रही है तो ऐसी की कूलिंग कम हो सकती है. AC में कूलिंग के लिए रेफ्रिजरेंट गैस जरूरी होती है, लेकिन कुछ मामलों में गैस कम गो जाती है या कई बार पाइप से लीक भी करने लगती है, जिससे ऐसी की कूलिंग पर असर पड़ता है. इसके लिए आप टेक्नीशियन से गैस भरवा सकते हैं.
थर्मोस्टेट को ऐसी को कूल करने में अहम भूमिका निभाता है. इसलिए अगर आपका ऐसी ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा है तो ऐसे में थर्मोस्टेट की सेटिंग को ठीक करें. दरअसल, थर्मोस्टेट अगर कूल मोड पर नहीं हैं तो ऐसे में ऐसी कम कूलिंग कर सकती है. सेट किया गया तापमान और कमरे का तापमान अलग होने से भी इसपर असर पड़ सकता है.
अगर आपके ऐसी का एयर फिल्टर गंदा है तो ऐसे में AC की कूलिंग को प्रभावित कर सकता है. AC का एयर फिल्टर धूल और गंदगी को रोकने में मददगार होता है जब फिल्टर गंदा हो जाता है, तो हवा का प्रवाह कम हो जाता है और कूलिंग भी कम हो जाती है. इसलिए आपको हर 20-25 दिन में फिल्टर साफ करना चाहिए.
कंप्रेसर की खराबी
अगर आपके ऐसी का कंप्रेसर खराब है या काम नहीं कर रहा है तो ऐसे में ऐसी की कूलिंग पर असर पड़ सकता है. AC ऑन करने पर आवाज आना, ठंडी हवा बिल्कुल न आना और बार-बार ट्रिप मतलब आपके कंप्रेसर में कुछ खराबी है.
IPL 2027 से पहले बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है। टी. नटराजन ₹5 करोड़ में सनराइजर्स…
Meerut Blue Drum Case: मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की…
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…
UP Politics: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में हलचल तेज हो…
माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी महोत्सव 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक इंदिरा गांधी…
सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…