<

Xiaomi Redmi Note 15 प्रो मिड प्राइस में हुआ लॉन्च, देखें डिजाइन से लेकर फीचर्स तक सब कुछ

अगर आप स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो बता दें कि शाओमी ने रेडमी नोट 15 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किया है. ये मिड बजट में बेहतरीन कैमरा और दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन है.

Xiaomi Redmi Note 15 Pro: शाओमी की सब ब्रांड ने हाल ही में अपनी नई सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसे रेडमी नोट 15 प्रो से पहचान मिली है. इसमें Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro Plus शामिल है. आज अपने इस आर्टिकल में हम आपको REDMI Note 15 Pro 5G के बारे में जानकारी देने वाले हैं. बता दें कि कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को तीन रंगों में लॉन्च किया है. साथ ही इसमें दमदार बैटरी और बेहतरीन कैमरा दिया है. कंपनी इसकी बिक्री 4 फरवरी से शुरू करेगी. आइए देखते हैं इसके फीचर्स से लेकर सब कुछ…

Redmi Note 15 Pro की डिस्प्ले

रेडमी नोट 15 प्रो में 6.83 इंच की फ्लैट क्रिस्टलरेस AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 1.5के रेजॉल्यूशन और 120 हार्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. इस स्मार्टफोन की स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्ट किया गया है. ये फोन में IP66, IP68 और IP69K डस्ट व वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है. इस फोन का वजन 210 ग्राम है.

स्मार्टफोन का प्रोसेसर

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400-Ultra प्रोसेसर लगाया गया है, जो 4एनएम प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है. इसके साथ ही इसमें Mali-G615 GPU दिया गया है. ये डिवाइस Xiaomi HyperOS पर काम करता है. इसमें Xiaomi Offline Communication जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. 

रेडमी नोट 15 प्रो का कैमरा

अगर इस स्मार्टफोन के कैमरे की बात करें, तो इसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित कर रहा है. इसके साथ ही इसमें 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. Xiaomi Redmi Note 15 Pro में 6580 mAh की बड़ी सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है, जो 45 वाट की टर्बो चार्जिंग और  22.5 वाट की रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट मिलेगा. 

स्मार्टफोन के रंग और कीमत

बता दें कि शाओमी ने अपने इस नए स्मार्टफोन को सिल्वर ऐश, मिरेज ब्लू और कार्बन ब्लैक में लॉन्च किया है. इसकी सेल 4 फरवरी के एमआई की आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन पर शुरू होगी. कंपनी ने इस स्मार्टफोन के 8GB/128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत रिटेल कीमत 29,999 रुप निर्धारित की है. इसके 8GB/256GB वाले वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपए निर्धारित की है. लॉन्च ऑफर्स के तहत इसे और सस्ते में खरीदा जा सकता है. इस खरीदने के लिए HDFC Bank, SBI और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड्स पर डिस्काउंट मिल सकता है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST