होम / Revanth Reddy: रेवंत रेड्डी बनाए जाएंगे तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री, फैसला लगभग तय 

Revanth Reddy: रेवंत रेड्डी बनाए जाएंगे तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री, फैसला लगभग तय 

Shanu kumari • LAST UPDATED : December 4, 2023, 7:31 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Revanth Reddy:  पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री के नाम तय किए जा रहे हैं। इसी क्रम में तेलंगाना में कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को अगले पांच सालों के लिए मुख्यमंत्री पद पर बिठाया गया है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 119 सीटों में 64 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। वहीं क्षेत्रिय पार्टी बीआरएस महज 39 सीटों पर सिमट गई। इसके अलावा प्रदर्शन में सुधार करते हुए बीजेपी ने आठ सीटों पर जीत हासिल की है।

  • रेवंत रेड्डी को 32000 वोटों से मिली जीत
  • 64 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की

इस विधानसभा क्षेत्र से लड़ा चुनाव 

रेवंत रेड्डी कोडंगल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थें। इन्होंने इस क्षेत्र से भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के पी नरेंद्र रेड्डी को हराया है। नरेंद्र रेड्डी को 32000 से अधिक मतों से हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आते हीं रेवंत रेड्डी के नाम को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। जिसके बाद आज (सोमवार) कांग्रेस के विधायक दल की बैठक भी हुई है। जिसमें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता नियुक्त करने के लिए अधिकृत किया गया।

इन नामों पर भी चर्चा

बता दें कि चुनाव जीतने के बाद कुछ और नाम भी मुख्यमंत्री पद के लिए निकल कर सामने आ रहे थें। जिसमें उत्तम कुमार रेड्डी, के. जना रेड्डी, टी जीवन रेड्डी, रेणुका चौधरी, कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी और मल्लू भट्टी विक्रमार्क के भी नाम शामिल हैं। वहीं 10 सालों से सत्ता में काबिज भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) प्रमुख चंद्रशेखर राव ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

Also Read:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT