होम / 11 July 2023, Rashifal: वृषभ, मिथुन और सिंह राशिवालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, जानें अपने राशि के बारे में

11 July 2023, Rashifal: वृषभ, मिथुन और सिंह राशिवालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, जानें अपने राशि के बारे में

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : July 11, 2023, 6:01 am IST

India News(इंडिया न्यूज़), 11 July 2023, Rashifal: आज मंगलवार का दिन कुछ राशियों के बेहतर रहेगा। मेष राशि वालो के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज अपनो का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। वही वृषभ राशि वालों की बात करें तो आज आपको किसी कार्य विशेष के लिए लम्बी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जानिए वृषभ से लेकर मीन तक के राशि के लिए आज का दिन कितना खास रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ होगा। आपके कुछ अटके हुए काम भी आज बनेंगे। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ पार्टी या उत्सव मना सकते हैं। अपनो का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा कार्य आज पूर्ण हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

वृषभ राशि वालों का दिमाग आज खूब चलेगा। आप कारोबार व्यापार से संबंधित कोई योजना बना सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में नया बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आपके मन में व्यवसाय के लिए जो भी विचार आए उसे तुरंत आगे बढ़ा दें अधिक सोच विचार न करें नहीं तो बाद में इसका लाभ नहीं उठा पाएंगे। नही तो बड़ी हानि उठानी पड़ सकती हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप स्वस्थ महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई विशेष व्यक्ति के मिलने से लाभ होगा। आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे उसे पूरा करने के लिए आपको काफी परिश्रम करना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आपके कुछ शत्रु आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करेगे।, लेकिन आप धैर्य साहस और चतुराई से सभी को मात देने में सफल होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आप व्यर्थ की भागदौड़ से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।आज आर्थिक लेन देन करते हुए उधार से बचें नहीं तो इसको लेकर परेशानी हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज के दिन आप प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते हैं। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है।अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था तो वह भी आज आपको मिल सकता है।  वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज वृश्चिक राशि के जातक नौकरी और व्यवसाय में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर इनको बड़ा लाभ मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। कोई नया सदस्य परिवार में आ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

धनु राशि वालों को आज आपको व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कारोबार के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।  नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में शादी-विवाह के योग बनेंगे। जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, बड़ा लेन-देन आप आज न करें। आज कई तरह के काम हाथ में आने से आपकी एकाग्रता भंग हो सकती है और मन विचलित हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहना होगा क्योंकि बदलते मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। नौकरी वर्ग वालो का अपने अधिकारी वर्ग से वाद-विवाद हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप किसी व्यक्ति की मदद के लिए भी आगे आ सकते हैं। आज आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके वह सब कुछ पाने में सफल रहेंगे जिसकी आपको काफी समय से चाहत रही है। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। वाद- विवाद से दूर रहें।

ये भी पढ़े-  Sawan 2023: इस सावन में कुछ खास, जानें इसके पूजन-विधि और महत्व के बारे में

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT