होम / 29 March 2023 Rashifal: नवरात्रि के आठंवा दिन क्या करें और क्या नहीं करें, बता रहे हैं गुड लक गुरू

29 March 2023 Rashifal: नवरात्रि के आठंवा दिन क्या करें और क्या नहीं करें, बता रहे हैं गुड लक गुरू

Roshan Kumar • LAST UPDATED : March 29, 2023, 9:10 am IST

29 March 2023 Rashifal: आज 29 मार्च है और दिन बुधवार का है। आज नवरात्रि का आठंवा दिन है। आज आपका दिन कैसा रहेगा बता रहे है आचार्य कमलनंदलाल जिन्हें हम गुड लक गुरू के नाम से भी जानते है। आज का राशिफल इस प्रकार है-

मेष राशि– आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ने से अत्यधिक मेहनत करनी होगी। सामाजिक गतिविधियों में भी आपकी पूरी रुचि रहेगी। आज आपको किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। भाई बंधुओं से आज नजदीकियां बनेगी और कुछ जन सरोकारों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आज आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा।

वृषभ राशि– आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आपकी मुलाकात किसी पुराने परिचित से हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। परिवार के किसी मामलों को लेकर चिंतित हो सकते हैं और बड़े बुजुर्गों से सलाह भी लेंगे। गृहस्थ जीवन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। आर्थिक स्थिति भी आज आपकी चिंता का कारण बनती नजर आएगी। गलत तरीके से पैसा कमाने से आज के दिन बचना होगा। आज आपको सूझबूझ से काम लेना होगा, अन्यथा व्यापार में किसी से वाद-विवाद हो सकता है।

मिथुन राशि– मां दुर्गा की कृपा से आप घर और ऑफिस के बीच तालमेल बिठाने में सफल रहेंगे। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। ग्राफिक्स बनाने का काम करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। विद्यार्थी भविष्य में आगे बढ़ने के लिए किसी नए कोर्स में दाखिला लेने की सोचेंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। गरीबों को भोजन कराएं, देवी मां की कृपा मिलेगी।

कर्क राशि: गणेशजी कहते हैं, आज आप थोड़ा सुस्ती महसूस करेंगे। आपको अंततः समय के मूल्य का एहसास होगा। कुछ मानसिक तनाव इस समय आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। शांत, धैर्यपूर्ण व्यवहार बनाए रखें। कंपनी के दृष्टिकोण से वैध अचल संपत्ति का विकास फायदेमंद हो सकता है। नौकरी में आपको संगठन के भीतर एक महत्वपूर्ण स्थान प्रदान किया जाएगा। चीजों के गहरे पक्ष के प्रति आपकी अटूट भक्ति से आपका प्रेमी चौंक जाएगा। शाम को आप अपने जीवनसाथी या पार्टनर से अच्छी यादों के बारे में बात करेंगे।

सिंह राशि -चंद्रमा मिथुन राशि में स्थित है। आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में होगा। आपको व्यापार में लाभ होगा और आय बढ़ेगी। अच्छा भोजन मिलेगा और मित्रों के साथ बाहर घूमने जाने की संभावना बनेगी। मित्र आपके लिए सहायक सिद्ध हो सकेंगे। संतान की तरक्की देखकर अच्छा लगेगा। बुजुर्गों का साथ मिलेगा। अच्छे प्रसंग आयोजित होंगे। महिलाओं को सुख का अनुभव होगा। नई वस्तु की खरीदारी के लिए समय अच्छा है। प्रेम जीवन में संतुष्टि बनी रहेगी। सकारात्मक विचार रहने से कार्य में भी मन लगेगा।

कन्या राशि -चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेगा जिससे दादा व नाना के आदर्शो पर चले। बिजनेस में आपके स्मार्ट वर्क की वजह से आपकी पुरानी हानि की भरपाई होगी। वर्कस्पेस पर दिन बहुत अच्छा जाएगा सक्सेस के नए रास्ते मिलेंगे। फैमिली में आपको किसी कार्य के लिए सभी मेंबर का साथ मिलेगा। लाइफ पार्टनर के साथ डिनर की प्लानिंग बन सकती है। आपके अटके हुए सारे काम पूरे होंगे। पेट दर्द की प्रोब्लम रह सकती है, इसलिए आप बाहर के खाने से बचें। पीएचडी स्टूडेंट्स को अच्छे करियर ऑप्शन मिल सकते हैं।

तुला राशि– आज आप प्रवास या किसी देव स्थान पर जा सकते हैं। जो लोग विदेश जाने के इच्छुक हैं, उनके लिए अनुकूल योग बन सकते हैं। बच्चों की चिंता परेशान करेगी। नौकरी करने वालों को उनके उच्च अधिकारियों का सहयोग नहीं प्राप्त होगा। आप किसी के साथ बहसबाजी ना करें। अचानक खर्च होने की भी संभावना रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे।

वृश्चिक राशि– इस बात की अधिक संभावना है कि आपका किसी अनजान व्यक्ति से झगड़ा होगा। इससे आज आपका मूड खराब हो सकता है। अपनी ओर से बिना ज्यादा प्रयास किए दूसरों का ध्यान आकर्षित करने का सबसे अच्छा समय है। अपने सर्वश्रेष्ठ से कम पर कभी समझौता न करें। आज विवाद या पेशेवर साजिशें होंगी। अनुचित तनाव और तनाव आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके परिणामस्वरूप त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

मकर राशि -आज आप अपनी जीवनशैली और अपने व्यक्तित्व में कुछ बदलाव लाएंगे। आपकी उदारता कुछ लोगों को पसंद आएगी। परिवार का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। प्यार के मामले में आप लंबी अवधि की प्रतिबद्धता पर विचार कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन की समस्याओं को सुलझाने के लिए काम करना एक बुद्धिमानी भरा काम हो सकता है। कार्य योजना को गुप्त रखें।

कुंभ राशि – कुंभ राशि वालों को आज व्यावसायिक कार्यों पर पूरा ध्यान देना होगा, तभी काम बनते नजर आएंगे। वाद-विवाद से आज हानि हो सकती है, इसलिए उनमें लिप्त न हों। आज आपको पिता और पितृ पक्ष से सहयोग मिलता नजर आ रहा है। अगर आज आप योजना बनाकर काम करेंगे तो उसमें भरपूर सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। परिवार में दोस्तों और रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त दिखाई देंगे। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेश को सिंदूर अर्पित करें।

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। परिवार में यदि आज कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसे घर से बाहर ना जाने दें और किसी नई संपत्ति की खरीदारी की इच्छा आपकी पूरी हो सकती है। निजी विषयों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी और आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने करीबियों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे और कार्यक्षेत्र में किसी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता हो, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT