Hindi News / Top News / After The Rape The Girl Burnt To Death In The Hospital One Accused Still Absconding

दुष्कर्म के बाद जलाई किशोरी ने अस्पताल में तोड़ा दम, एक आरोपी अभी भी फरार

इंडिया न्यूज, Mainpuri News (Uttar Pradesh)। Rape And Burnt Girl’s Death: उत्तर प्रदेश के जिले मैनपुरी में एक किशोरी को बीते 6 अक्टूबर की रात्रि के लगभग 3 बजे आरोपी मीरा देवी ने अपने पुत्र अभिषेक और पुत्री नीतू के साथ मिलकर आग लगाने का मामला सामने आया था। इस घटना के बाद किशोरी पूरी […]

BY: Naresh Kumar • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, Mainpuri News (Uttar Pradesh)। Rape And Burnt Girl’s Death: उत्तर प्रदेश के जिले मैनपुरी में एक किशोरी को बीते 6 अक्टूबर की रात्रि के लगभग 3 बजे आरोपी मीरा देवी ने अपने पुत्र अभिषेक और पुत्री नीतू के साथ मिलकर आग लगाने का मामला सामने आया था। इस घटना के बाद किशोरी पूरी तरह झूलस गई थी जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां पर उसने आज दम तोड़ दिया है।

बताया जा रहा है कि किशोरी गर्भवती थी। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था जिसके बाद वह गर्भवती हुई थी। पिीड़ता का परिवार इकलौती बेटी की मौत से सदमे में है।

Kotputli Borewell Rescue: 65 घंटे से बोरवेल में फंसी मासूम चेतना, रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी, मां की बिगड़ी तबीयत

Rape And Burnt Girl’s Death

गर्भवती होने पर आरोपी की मां ले गई थी अपने घर

वारदात मैनपुरी के एक गांव की है। यहां किशोरी के साथ एक युवक ने पहले दुष्कर्म किया। जब गर्भ ठहर गया तो युवक की मां उसे अपने घर ले गई। इसके बाद युवक ने मां और बहन के साथ किशोरी को आग लगा दी थी। गंभीर हालत में पीड़िता को सैफई में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

गांव के ही युवक ने किया था दुष्कर्म, जान से मारने की दी थी धमकी

मिली जानकारी अनुसार पीड़िता की मां ने बीते 8 अक्टूबर को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री के साथ लगभग 3 माह पूर्व गांव के ही युवक अभिषेक पुत्र साहब सिंह ने दुष्कर्म किया था और जान से मारने की धमकी दी थी। बीते गुरुवार को किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो मां ने डाक्टर से उसकी जांच कराई, इस दौरान वह गर्भवती निकली। किशोरी की मां ने आरोपित युवक की मां मीरा देवी से कहा तो वह किशोरी को अपने घर ले गई।

बीती रात अस्पताल में हुई मौत

6 अक्टूबर की रात्रि के लगभग 3 बजे मीरा देवी ने अपने पुत्र अभिषेक और पुत्री नीतू के साथ मिलकर गर्भवती किशोरी को आग लगा दी थी, जिससे किशोरी गंभीर घायल हो गई थी। घायल किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सैफई रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा था। सैफई में शनिवार-रविवार की रात पीड़िता की मौत हो गई। थाना पुलिस ने मृतका किशोरी के शव का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

2 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि किशोरी के मामले में दो आरोपित अभिषेक और उसकी मां मीरा को थाना पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर कार्रवाई कर चुकी है, तीसरे आरोपित की तलाश जारी है।

ऑटो चालक की इकलौती बेटी थी मृतका

मृतका अपने माता-पिता की 3 संतानों में सबसे बड़ी इकलौती बेटी थी, जो कस्बा के एक इंटर कालेज में कक्षा 11 में पढ़ती थी, जबकि उसके दो छोटे भाई कक्षा 8 और कक्षा एक में पढ़ते हैं। बेहद गरीबी में गुजर बसर कर रहे पिता टेंपो चलाकर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करता है।

Also Read : देश में पहली बार हिंदी में होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, पाठ्यक्रम शुरू

Also Read : देश के मशहूर जादूगर ओपी शर्मा का 76 वर्ष की उम्र में निधन

Tags:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue