India News (इंडिया न्यूज), Assembly Election, BJP Candidate List: मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसको लेकर बीजेपी ने 57 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधनी से चुनाव लड़ेंगे, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया से, गोपाल भार्गव रेहली से, विश्वास सारंग नरेला से और तुलसीराम सिलावट सांवेर से चुनाव लड़ेंगे।
सूची में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और 24 मंत्रियों समेत सभी सीटिंग विधायकों को टिकट-
- अटेर – अरविंद सिंह भदौरिया
- ग्वालियर – प्रद्युम सिंह तोमर
- ग्वालियर ग्रामीण – भारत सिंह कुशवाह
- दतिया – नरोत्तम मिश्रा
- खुरई – भूपेंद्र सिंह
- सुरखी – गोविंद सिंह राजपूत
- रहली – गोपाल भार्गव
- पन्ना – बृजेंद्र प्रताप सिंह
- रीवा – राजेंद्र शुक्ल
- अनूपपुर – बिसाहू लाल सिंह
- मानपुर – मीना सिंह
- परसवाड़ा – राम किशोर कांवरे
- हरदा – कमल पटेल
- सांची – प्रभुराम चौधरी
- नरेला – विश्वास सारंग
- हरसूद – विजय शाह
- बड़वानी – प्रेम सिंह पटेल
- बदनावर – राजवर्धन सिंह
- सांवेर – तुलसी सिलावट
- उज्जैन दक्षिण – मोहन यादव
- मल्हारगढ़ – जगदीश देवड़ा
- सुवासरा – हरदीप सिंह डंग
- जावद – ओम प्रकाश सखलेचा
- खरगापुर – राहुल लोधी
इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा 25 सितंबर को की थी।
मध्य प्रदेश का चुनावी कार्यक्रम
- मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा।
- मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।
- चुनाव के लिए अधिसूचना 21 अक्तूबर को जारी होगी।
- नामांकन की आखिरी तारीख 30 अक्तूबर होगी।
- नामांकन पत्रों की जांच 31 अक्तूबर को की जाएगी।
- नाम वापस लेने की अंतिम तारीख दो नवंबर होगी।
- विधानसभा का कार्यकाल छह जनवरी को खत्म होगा।
सात से 30 नवंबर के बीच होंगे विधानसभा चुनाव
मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में मतदान होगा। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर, तेलंगाना में 30 नवंबर और मिजोरम में सात नवंबर को मतदान होगा। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में सात एवं 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इन पांचों राज्यों में तीन दिसंबर को मतगणना होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने सोमवार को चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की।