ADVERTISEMENT
होम / Top News / Bangladesh Clashes: जातीय संगठनों के दो गुटों के बीच झड़प, अब तक 8 लोगों की मौत, कई घायल

Bangladesh Clashes: जातीय संगठनों के दो गुटों के बीच झड़प, अब तक 8 लोगों की मौत, कई घायल

BY: Gargi Santosh • LAST UPDATED : April 8, 2023, 7:45 am IST
ADVERTISEMENT
Bangladesh Clashes: जातीय संगठनों के दो गुटों के बीच झड़प, अब तक 8 लोगों की मौत, कई घायल

Bangladesh Clashes

Bangladesh Clashes: बांग्लादेश के बंदरबन जिले से हिंसक झड़प की खबर सामने आई है। दरअसल, बंदरबन के रोवांगछारी उपजिला में दो जातीय संगठनों के बीच झड़प हो गई। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी शुक्रवार को दी।

झड़प में 8 की मौत, कई घायल

पुलिस अधिकारी अब्दुल मन्नान ने घटना को लेकर बताया, “बृहस्पतिवार देर रात बंदरबन के रोवांगछारी उपजिले के एक दूरदराज इलाके में संघर्ष और गोलीबारी हुई।’’ उन्होंने बताया, हमने घटनास्थल से आठ शव बरामद किए है और शवों को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए शुक्रवार को उपजिला मुख्यालय लाया गया।

कारणों का अभी नहीं चल पाया पता 

अधिकारी ने आगे बताया कि झड़प के बाद लगभग 200 लोगों को अपने घरों को छोड़ना पड़ा और रोवांगछारी में एक सैन्य शिविर में शरण ली। उन्होंने कहा कि झड़प के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, पुलिस को संदेह है कि इस घटना में कुकी चिन फ्रंट (केएनएफ) नामक नवगठित संगठन के सदस्य शामिल थे, जो यूनाइटेड पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूपीडीएफ) से अलग हुआ गुट है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में जल्द लग सकता है मार्शल लॉ, देश के हालात और होंगे खराब

Tags:

BangladeshBangladesh newsBangladesh Violence

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT