Hindi News / Top News / Bharat Jodo Yatra

भारत जोड़ो यात्रा का 38वां दिन, जानें इन दिनों में क्या दिलचस्प हुआ

(इंडिया न्यूज़): कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 38वां दिन है। राहुल गांधी ने सुबह हलकुंडि से पदयात्रा की शुरुआत की। साथ में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता चल रहे हैं। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कई दिलचस्प किस्से देखने को मिले। कभी कोई लड़की राहुल गांधी के […]

BY: Rizwana • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

(इंडिया न्यूज़): कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 38वां दिन है। राहुल गांधी ने सुबह हलकुंडि से पदयात्रा की शुरुआत की। साथ में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता चल रहे हैं। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कई दिलचस्प किस्से देखने को मिले। कभी कोई लड़की राहुल गांधी के साथ रोते हुए नजर आई तो कभी कोई हाथों में हाथ डाले नजर आया। कभी राहुल गांधी बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते नजर तो कभी बारिश में भीगते हुए स्पीच देते नजर आए। इनसे जुड़े कई फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी भूपेश बघेल और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ शामिल हो सकते हैं।

kota Night Shelters: खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर लोग, अब तक नहीं किया गया रैन बसेरे का इंतजाम

bharat jodo yatra

इससे पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक के मैसूर में यात्रा में शामिल हुईं थीं। सोनिया से पहले शशि थरूर भी इस यात्रा में शामिल हुए थे, जब यात्रा केरल के तिरुवनंतपुरम और दूसरे जिलों से होकर निकली थी। भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक चार राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजर चुकी है। कांग्रेस महासचिव और कम्युनिकेशन इंचार्ज जयराम रमेश ने ट्वीट कर बताया कि आज भारत जोड़ो यात्रा का 38वां दिन है। हमने 1000 किमी दूरी तय कर ली है और आज बेल्लारी में राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जयराम के मुताबिक, यात्रा ऐतिहासिक शहर हम्पी से महज 60 किमी दूर है, जोकि भारतीय सभ्यता का एक गौरव है।

भारत जोड़ो यात्रा 9 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। सूत्रों के मुताबिक, यहां एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और उनकी बेटी लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले यात्रा का स्वागत कर सकते हैं। यह दूसरा मौका होगा जब कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में विपक्ष का कोई शीर्ष नेता नजर आएगा। इससे पहले 7 सितंबर को तमिलनाडु के सीएम और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन को यात्रा शुरू होने पर कन्याकुमारी में राहुल गांधी को तिरंगा सौंपते हुए देखा गया था।

12 राज्यों से होकर गुजरेगी यात्रा

कांग्रेस की 3750 किमी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी। इस यात्रा में राहुल गांधी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। वायनाड के सांसद अपनी जनसभाओं के दौरान सांप्रदायिक सद्भाव की बात करते रहे हैं।

राहुल गांधी आज बेल्लारी में करेंगे जनसभा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने एक हजार किलोमीटर की दूरी तय कर ली है। आज यात्रा में कांग्रेस के सीनियर लीडर और पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे मल्लिकार्जुन खडग़े और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। बेल्लारी में पहुंचने पर राहुल गांधी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Tags:

Bharat Jodo Yatrabharat jodo yatra congressbharat jodo yatra livebharat jodo yatra newsbharat jodo yatra rahul gandhibharat jodo yatra routebharat jodo yatra sonia gandhibharat jodo yatra todayCongress Bharat Jodo Yatracongress party bharat jodo yatrarahul gandhi bharat jodo yatra
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue