Hindi News / Top News / Bjp Claim In Mcd Elections Started This Campaign By Reaching Every House

एमसीडी चुनाव में भाजपा का दाव, शुरू किया हर घर पहुंच कर यह अभियान

MCD Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनाव में अपने दांव फेंकना अब शुरू कर दिया है। दरअसल, भाजपा ने चुनाव से पहले ही शहर के 10 लाख से अधिक परिवारों से संपर्क साधने के लक्ष्य से बीते दिन मंगलवार को ‘हर घर संपर्क’ अभियान शुरू किया। जिसमें सभी […]

BY: Akanksha Gupta • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

MCD Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनाव में अपने दांव फेंकना अब शुरू कर दिया है। दरअसल, भाजपा ने चुनाव से पहले ही शहर के 10 लाख से अधिक परिवारों से संपर्क साधने के लक्ष्य से बीते दिन मंगलवार को ‘हर घर संपर्क’ अभियान शुरू किया। जिसमें सभी मतदान केंद्रों के करीब 100 घरों में जाकर संपर्क करने तथा अपनी बात रखने का लक्ष्य बनाया है। बीजेपी का यह अभियान 6 नवंबर तक चलेगा।

इस वार्ड से अभियान की शरूआत

आपको बता दें कि जहांगीरपुरी के आजादपुर वार्ड से इस अभियान की शरूआत हुई। जहां पर भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि उनकी पार्टी ‘स्वच्छ इरादों’ के साथ दिल्ली की जनता की सेवा करने को प्रतिबद्ध है।  दिल्ली में बीजेपी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव ने बताया कि अभियान के तहत दिल्ली बीजेपी के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता आने वाले दिनों में 13 हजार से ज्यादा मतदान केंद्रों में से प्रत्येक के 100 घरों में जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह अभियान छह नवंबर को समाप्त होगा।

kota Night Shelters: खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर लोग, अब तक नहीं किया गया रैन बसेरे का इंतजाम

MCD Election 2022

दिल्ली की राजनीति

जानकारी दे दें कि नगर निगम चुनाव के तारीखों की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सभी दल चुनाव मोड में आ गए हैं। इस बार यह मुकाबला बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच माना जा रहा है। बीजेपी दिल्ली नगर निगम की सत्ता में पिछले डेढ़ दशक से काबिज है। पहले दिल्ली में तीन नगर निगम थे, लेकिन केंद्र सरकार ने इस साल तीनों निगकों का एकीकरण कर दिया था। परिसीमन में नगर निगम के वार्डों की संख्या 272 से घटाकर 250 कर दी गई है।

Tags:

aapBJPelection 2022MCD ElectionMCD Election 2022MCD Election 2022 Newsदिल्ली नगर निगम चुनावदिल्ली नगर निगम चुनाव 2022नगर निगम चुनावभाजपा
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue